स्वीडन में आतंकी हमला ! एक हमलावर ने 8 लोगों को कुल्हाड़ी से काटा
स्वीडन में आतंकी हमला ! एक हमलावर ने 8 लोगों को कुल्हाड़ी से काटा
Share:

स्टॉकहॉम: स्विडन के एक शहर में ‘आतंकी’ हमला हुआ है। वहाँ बीच सड़क पर एक अकेले हमलावर ने कुल्हाड़ी से कई लोगों को निशाना बनाया। इस हमले में 8 लोग जख्मी हुए हैं। आतंकी फिलहाल, पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस की गोली से घायल होने के बाद उसने हथियार छोड़े। पीएम स्टिफन लोफेन ने इस हमले में ‘आंतकी’ हाथ होने का संदेह जाहिर किया है। उन्होंने कहा है कि अभी मामले की तफ्तीश चल रही है। पता लगाया जा रहा है कि कहीं इसके पीछे कोई आतंकी मकसद तो नहीं था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर लगभग 20 साल का है। उसने 13000 आबादी वाले वेटलैंड में लोगों को अपना शिकार बनाया। ये शहर स्विडन के दूसरे सबसे बड़े शहर से 190 मील की दूरी पर स्थित है और राजधानी स्टॉकहाल्म से 210 मील दूर। पुलिस ने फिलहाल आरोपित से संबंधित कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस सवालों के जरिए जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस हमले के पीछे उसकी क्या मंशा थी। स्विडन की सुरक्षा एजेंसी SAPO इस मामले पर काम कर रही है। हर तरफ अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने एकदम से चीख-पुकार सुनी और फिर एक आदमी को स्टोर में घुसते हुए देखा जो चिल्ला रहा था कि उसे मारा गया है। उसके कंधे से खून बह रहा था। लोगों ने उसे तौलिया दिया और दबाव देकर खून को बहने से रोके रखा। इस बीच हमलावर पुलिस द्वारा गोली मार कर घायल किया जा चुका था। पुलिस ने बताया है कि हमलावर जिंदा है। उसे जानलेवा चोट नहीं आई है, लेकिन उसने शुरुआत में कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस अभी हमलावर की पहचान पता लगाने का प्रयास कर रही है, किन्तु जो अब तक पता चला है वो यह कि वो शख्स पहले भी छोटे-मोटे जुर्म करता रहा है।

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री ने यूरोपीय संघ के दूत से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

7 बार मौत को मात दे चुका है ये शख्स, कहलाता है दुनिया का सबसे 'बदनसीब भाग्यशाली इंसान'

अमेरिका लागत में हिस्सेदारी पर बातचीत करेगा दक्षिण कोरिया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -