यूपी विधान परिषद के नेता पद से स्वतंत्र देव सिंह ने दिया इस्तीफा, इन्हे मिली कमान
यूपी विधान परिषद के नेता पद से स्वतंत्र देव सिंह ने दिया इस्तीफा, इन्हे मिली कमान
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद के नेता पद से त्यागपत्र दे दिया है। हालांकि, इस बारे में किसी भी प्रकार की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि उन्होंने विधान परिषद में नेता के पद से इस्तीफा क्यों दिया है। भाजपा सूत्रों की मानें तो स्वतंत्र देव सिंह ने व्यस्तता का हवाला देते हुए त्यागपत्र दिया है।

स्वतंत्र देव सिंह के विधान परिषद में नेता पद से इस्तीफे के बाद ये कयास लगने लगे हैं कि अब पार्टी राज्यसभा में नेता का दायित्व किसे सौंपेगी। हालांकि, इसे लेकर भी अभी तक किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। खबर ये भी है कि केशव प्रसाद मौर्या को नेता विधान परिषद का पद दिया जा सकता है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद स्वतंत्र देव सिंह का कद केशव प्रसाद मौर्या से छोटा हो गया है। ऐसे में वरिष्ठता के आधार पर नेता विधान परिषद का पद केशव प्रसाद मौर्या को मिल सकता है। 

बता दें कि, स्वतंत्र देव सिंह ने इससे पहले जुलाई के अंत में भाजपा के यूपी प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के पद से भी इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 16 जुलाई को ख़त्म हो गया था। वे 2019 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। उनके अध्यक्ष रहते भाजपा ने 2022 विधानसभा चुनाव में 255 सीटें जीती थीं।

8वीं बार CM बने नीतीश कुमार, तेजस्वी ने भी ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

योगी के मंत्री संजय निषाद को MP-MLA कोर्ट का समन, जानिए पूरा मामला

'सत्येंद्र जैन याददाश्त खो चुके हैं, उनकी विधायकी ख़त्म की जाए..', हाई कोर्ट में PIL दाखिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -