मंत्री ने दिव्यांग को मारा धक्का, वीडियो वायरल
मंत्री ने दिव्यांग को मारा धक्का, वीडियो वायरल
Share:

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक वीडियो सामने आया है जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। जी दरअसल यह वीडियो योगी सरकार के मंत्री की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है! आप सभी को बता दें कि योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) 2 दिवसीय दौरे पर कुशीनगर पहुंचे थे।

यहाँ पर एक मंत्री द्वारा एक फरियादी को धक्का मारने की बात सामने आई है। जी दरअसल यहाँ मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एक फरियादी को धक्का मारकर दिया, जिससे वह नीचे गिर गया है। आप सभी को बता दें कि यहाँ कुशीनगर में मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से फरियाद करते समय जमीन पर दिव्यांग गिर गया, हालांकि बिना फरियाद सुने ही मंत्री जी वहां से निकल गए। इस दौरान फरियादी के कहा कि 'मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उसे धक्का मार दिया। जिसके कारण वह गिर गया था।'

वैसे वायरल हो रहेवीडियो में देखा सका जा सकता है कि दिव्यांग को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह लांघते नजर आ रहे हैं। जी हाँ और आप सभी को हम यह भी बता दें कि मामला कुशीनगर जिले से जुड़ा हुआ है। यहाँ 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह के पास पडरौना तहसील के बलकुड़िया का निवासी एक दिव्यांग शत्रुघ्न प्रसाद फरियाद लेकर पहुंचा था। वहीं रविन्द्र नगर स्थित सर्किट हाउस से निकलते वक्त मंत्री ने उसे धक्का मार दिया, जिसके कारण वह जमीन पर गिर गया। बाद में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बिना उसकी बात सुने ही वहीं से निकले गए।

अखिलेश यादव को बीजेपी ने बेरोजगार कर दिया: हरीश द्विवेदी

पैगंबर विवाद: नुपुर शर्मा पर दबाव बना रही महाराष्ट्र पुलिस!

पैगंबर मुहम्मद विवाद पर बंगाल में हंगामा जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -