महाराणा प्रताप जयंती पर स्वर्णिम भारत मंच कत्लखानों पर करेगा तालाबंदी
महाराणा प्रताप जयंती पर स्वर्णिम भारत मंच कत्लखानों पर करेगा तालाबंदी
Share:

उज्जैन : पवित्र नगरी से कत्लखानों और मांस की दुकानों का कलंक धोने के लिए स्वर्णिम भारत मंच 28 मई को महाराणा प्रताप जयंती पर कत्लखानों पर तालाबंदी करने के लिए  जाएगा। आंदोलन को लेेकर रविवार को शहीद पार्क पर एक बैठक आयोजित की गई जिसमें यह निर्णय लिया गया। भीड़ जुटाने के लिए गांव-गांव व तहसील स्तर से भी महाकाल भक्तों को आंदोलन से जोड़ा जाएगा साथ ही सामाजिक संगठन व संस्थाओं को साथ में लिया जाएगा।

स्वर्णिम भारत मंच के दिनेश श्रीवास्तव ने कहा कि नगर निगम महाकाल क्षेत्र से कत्लखाने मांस मदिरा की दुकाने हटाने में असफल हुई है। यह पवित्र नगरी के लिए कलंक है, नगर निगम मांस की दुकाने व कत्लखाने संचालित करने वाले दुकानदारों को नहीं हटा पर रही है जिसके कारण पवित्र नगरी में श्रद्वालुओं को असहनीय पीड़ा होती है। इसलिए स्वार्णिम भारत मंच के कार्यकर्ता महाराणा प्रताप की जयंती 28 मई को प्रात: 11 बजे महाकाल मंदिर पर एकत्रित होकर कत्लखानों पर ताला लगाने जाएंगे. आंदोलन की रूपरेखा को लेकर बैठक आयोजिक की गई जिसमें सभी दलों के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

बैठक में कई सुझाव आए है। स्वर्णिम भारत मंच 28 मई को एक बड़े स्तर का उग्र आंदोलन कर रहा है जिसमें गांव तहसील स्तर के कार्यकर्ताओं को भी जोड़ा जावेगा। संतों व आखाड़ों को तथा कथाकारों को आंदोलन में शामिल होने का अनुरोध किया जावेगा लगभग 2 हजार कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। महाकाल मंदिर पर एकत्रित होकर एक साथ कत्लखानों पर ताला लगाने के लिए महाकाल भक्त निकलेगे।

योगी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -