दिल्ली नगर निगम से राजनीतिक पारी की शुरूआत कर रहा स्वराज अभियान
दिल्ली नगर निगम से राजनीतिक पारी की शुरूआत कर रहा स्वराज अभियान
Share:

नई दिल्ली: स्वराज अभियान ने अपनी स्थापना का एक वर्ष पूर्ण होने पर खुशी मनाई। दिल्ली में अपने संगठन के कार्यालय का शुभारंभ भी किया। हालांकि कार्यकर्ताओं ने इसे राजनीतिक संगठन घोषित नहीं किया है। स्वराज अभियान द्वारा दिल्ली में संगठन के कार्यालय का शुभारंभ भी किया गया। स्वराज अभियान के कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया है कि वह दिल्ली नगर निगम का उपचुनाव लड़ेगा। प्रयोग के तौर पर वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन भी किया जा रहा है।

पंजाब विधानसभा चुनाव में उतरने का निर्णय चुनाव की घोषणा के बाद लिया जा रहा है। स्वराज अभियान द्वारा देशभर में संगठन को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है। स्वराज अभियान देशभर में संगठन को मजबूत करने में लगा है। लगभग 250 जिलों में संगठन का गठन किया जाना है।

जिले, प्रदेश के बाद राष्ट्रीय संगठन का निर्माण किए जाने की बात सामने आई है। उल्लेखनीय है कि योगेंद्र यादव द्वारा कहा गया कि भ्रष्टाचार के विरूद्ध संघर्ष करने वालों को एकजुट किया जा रहा है। वे दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए एक प्रयास कर रहे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -