विवेक अग्निहोत्री ने साधा स्वरा पर निशाना तो एक्ट्रेस बोली- 'चुप होकर बैठ जाओ'
विवेक अग्निहोत्री ने साधा स्वरा पर निशाना तो एक्ट्रेस बोली- 'चुप होकर बैठ जाओ'
Share:

मशहूर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को कई बार अभिनेत्री स्वरा भास्कर से लड़ते हुए देखा जा चुका है। दोनों ट्विटर पर आए दिन लड़ते नजर आ जाते हैं। अब हाल ही में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। जी दरअसल विवेक ने स्वरा भास्कर को अपने निशाने पर लिया है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए स्वरा पर निशाना साधा है लेकिन स्वरा भी पीछे नहीं रहीं बल्कि उन्होंने इसका जबरदस्त जवाब दिया है।

क्या है मामला- जी दरअसल विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर स्वरा पर आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार उनके ट्विटर अकाउंट को बंद करवाने के लिए अभियान चलाया है। आप देख सकते हैं विवेक ने ट्वीट कर लिखा है, ” मैंने हमेशा विचारधारा के बजाय खातों के निलंबन के खिलाफ बात की है। मेरा सिद्धांत ये है कि अगर आप विरोधियों की आवाज बंद करते हैं, तो बहस कैसे होगी। और मैं कोई उदार नहीं हूं।” इसी के साथ आगे उन्होंने यह भी कहा, ”यह दूसरी बात है कि स्वरा भासकर जैसे उदारवादियों ने मेरे अकाउंट को बंद करवाने के लिए बार-बार अभियान चलाया है।”

उनके इसी ट्वीट के जवाब में स्वरा ने लिखा, ”हां एक बार जब तुमने एक नन के बलात्कार का मजाक उड़ाया था। अब चुप होकर बैठ जाओ विवेक।” वैसे हम आपको यह भी बता दें कि बीते दिनों ही जब स्वरा ने एक विधायक के बयान की आलोचना करते हुए ट्वीट किया था तो उनके ट्वीट को रीट्वीट करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने उन्हें निशाने पर लिया था। देखते ही देखते विवाद शुरू हुआ और दोनों आपस में लड़ पड़े थे।

Ind Vs Eng: टीम इंडिया पर 'गंभीर' को भरोसा, बोले- एक मैच भी नहीं जीत पाएगी इंग्लैंड

यश के फैंस ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, 'KGF 2' को लेकर कर डाली ये मांग

राजस्थान में बर्ड फ्लू ने पकड़ी तेजी, इतने पक्षियों की हुई मौतें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -