राहुल गांधी की दीवानी हुईं बॉलीवुड की ये मशहूर अदाकारा, वीडियो शेयर कर कहा- ये बंदा सच में...
राहुल गांधी की दीवानी हुईं बॉलीवुड की ये मशहूर अदाकारा, वीडियो शेयर कर कहा- ये बंदा सच में...
Share:

फिलहाल देश में चुनाव के कारण हर ओर हलचल बनी हुई है, वही इन दिनों कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष तथा नेता राहुल गांधी दक्षिण भारत में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उनका चुनाव प्रचार का ढंग बहुत विशेष तथा अलग होता है। चुनाव प्रचार के चलते वह लोगों के बीच रहकर चर्चा करते हैं। उनके साथ खाते-पीते तथा चर्चा करते हैं। इस चुनाव प्रचार में भी वो ऐसा ही कर रहे हैं। कभी वह जनता के साथ खाना खा रहे हैं। तो कभी मछुआरों के साथ मछली पकड़ने के लिए गोता लगाते हुए नजर आए।

वही इन सब के साथ उनकी फोटोज तथा वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुईं। अब राहुल गांधी का एक वीडियो और वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुशअप्स लगा रहे हैं। इस पर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने प्रतिक्रिया दी है तथा पुशअप्स के इस वीडियो को साझा भी किया है। वीडियो में आप देख सकते है कि राहुल गांधी पूर्व में एक विद्यार्थी को कराटे की एक तकनीक बता रहे होते हैं। तत्पश्चात, वह एक विद्यार्थी के साथ दोनों हाथ से पुशअप्स मारते हैं। दोनों हाथ पुशअप्स मारने के पश्चात् वह बोलते हैं कि इसे और मुश्किल बनाए और वह एक हाथ से पुशअप्स लगाने लगते हैं। 

वही राहुल गांधी को एक हाथ से पुशअप्स लगते देख वहां उपस्थित सभी विद्यार्थी और शिक्षक खुशी से तालियां बजाने लगते हैं। राहुल गांधी के इस रैवये ने वहां उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं इस वीडियो को देखने वाले लोग भी राहुल गांधी के दीवाने हो रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी राहुल गांधी के इस व्यवहार की प्रशंसा की तथा उनके प्रति दीवानगी दिखाई है। उन्होंने इस वीडियो को ट्विटर पर साझा किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "ये बंदा सच में खिलाड़ी है।" इसके साथ-साथ उन्होंने एक दिल वाला तथा पढ़ाकू टाइप इमोजी साझा किया।

राकेश रोशन ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, शेयर की तस्वीर

बहुत खास होगा 'पठान' फिल्म में दीपिका का लुक, सामने आई ये जानकारी

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे जावेद अख्तर, कंगना की ट्रांसफर याचिका को लेकर दाखिल की कैविएट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -