हरकतों से बाज नहीं आ रहे है स्वामी प्रसाद, अब सुंदरकांड पर दिया विवादित बयान
हरकतों से बाज नहीं आ रहे है स्वामी प्रसाद, अब सुंदरकांड पर दिया विवादित बयान
Share:

लखनऊ: बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद ने रामचरित मानस पर एक और विवादित बयान दिया। उन्होंने योगी सरकार के सुंदर पाठ कराने के फैसले पर हमला बोला है। ट्वीट कर स्वामी प्रसाद ने लिखा कि ढोल, गवार, शुद्र, पशु, नारी। सकल ताड़ना के अधिकारी।। उसी सुंदरकांड का भाग है जिसका सरकार ने पाठ कराने का फैसला लिया है यानी सरकार का यह फैसला महिलाओं व शूद्र समाज को प्रताड़ित व अपमानित करने वाले 3 प्रतिशत लोगों का बढ़ावा देने एवं 97 प्रतिशत हिंदू समाज के भावनाओं को आहत करने वाला है।

वही इससे पहले स्वामी प्रसाद ने मैनपुरी दौरे पर भी रामचरित मानस पर विवादित बयान दिया था। स्वामी ने सरकारी खर्चे पर धार्मिक पाठ के आयोजन के सरकार के फैसले पर सवाल खड़ा किया था। स्वामी प्रसाद ने कहा कि पूरी दुनिया में जब रामचरित मानस का पाठ लोगों ने स्वत ही बंद कर दिया तो सरकार अपने खर्चे पर ये पाठ करा रही है। ये देश सबका है। 

इसके साथ ही आगे स्वामी प्रसाद ने कहा कि विभिन्न धर्मों, जातियों के लोगों ने स्वतंत्रता दिलाने में शहादत दी। ऐसे में धर्म विशेष को बढ़ावा देकर सरकार संविधान का उल्लंघन कर रही है। वे सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। सरकार भी सभी धर्मों को बढ़ावा दे। 

देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने डिजाइनर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, लगाए ये बड़े आरोप

महबूबा मुफ्ती ने किया शिवलिंग का जलाभिषेक, मचा बवाल

'चंडीगढ़ की जनता से माफ़ी माँगे किरण खेर...', जानिए आखिर क्यों भड़के AAP के नेता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -