स्वाइन फ्लू से फिर गई इस प्रदेश के कई लोगों की जान
स्वाइन फ्लू से फिर गई इस प्रदेश के कई लोगों की जान
Share:

शिमला : प्रदेश में स्वाइन फ्लू लगातार फैलते ही जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के तमाम दावों के बावजूद इस बीमारी पर लगाम नहीं लग रही है। प्रदेश में तीन और लोगों की स्वाइन फ्लू से जान चली गई। दो लोग शिमला जिले के थे, जिन्होंने अस्पताल में शनिवार को दम तोड़ दिया। इसकी पुष्टि अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक ने की। इसके अलावा कांगड़ा की एक महिला की शुक्रवार को मौत हो गई थी। अब तक हिमाचल में 25 लोगों की मौत स्वाइन फ्लू से हो चुकी है।

यूपी के शाहगंज में दर्दनाक हादसा, पांच की मौत कई घायल

ऐसे हुई दोनों की मौत 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके अलावा 610 मरीजों की अब तक जांच की गई है, जिनमें से 218 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। शिमला जिले की रहने वाली महिला को दस फरवरी को अस्पताल में दाखिल किया था, जबकि एक युवक को 14 फरवरी को दाखिल किया था। टेस्ट रिपोर्ट के बाद दोनों की स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव थी। शनिवार को दोनों की मौत हो गई। इस समय अस्पताल में 21 मरीज दाखिल हैं। कांगड़ा जिले के पालमपुर के भौंरा की महिला की टांडा अस्पताल में मौत हो गई।

बिहार में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कार को मारी टक्कर, पांच की मौत

कई देशों में फ़ैल रही बीमारी 

जानकारी के लिए बता दें भारत, ब्रिटेन समेत कई देशों में ऑस्ट्रेलियाई फ्लू फैल रहा है। पिछले साल सितंबर में ऑस्ट्रेलिया में इस फ्लू की शुरुआत हुई। 95 हजार लोग एक महीने में बीमार पड़ गए। अब यह वायरस एशिया, मध्य पूर्व में बढ़ रहा है। ब्रिटेन में एक हजार लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। अमेरिका, फ्रांस और फिलीपींस में भी हजारों मरीज इससे पीड़ित हैं। 

जंगली भालू ने किया एक साथ तीन लोगों पर हमला, एक की मौत दो घायल

मुंबई में आर्गन्स ट्रांसफर के लिए हुआ लोकल ट्रेन का उपयोग

वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन में आई तकनीकी खराबी, सुधारने में जुटे इंजीनियर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -