देशभर में अब भी बरकरार है स्वाइन फ्लू का कहर, अब तक हुई इतनी मौते
देशभर में अब भी बरकरार है स्वाइन फ्लू का कहर, अब तक हुई इतनी मौते
Share:

नई दिल्ली : पुरे देश में स्वाइन फ्लू ने अपने पैर पसार लिए है और यही कारण है की इस साल अब तक 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीमारी से पिछले तीन दिनों में ही शुक्रवार तक 20 और लोगों की जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार तक इस बीमारी से सबसे अधिक 95 मौत राजस्थान में हुई है। इसके बाद गुजरात में 55 लोगों की जान जा चुकी है। वही अब भी देश भर में कई लोग बीमार है.

Asus OMG Days सेल, सबसे सस्ता बिक रहा आसुस का सबसे शानदार स्मार्टफोन

फिलहाल देश में ऐसी स्थिति 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब में 300 से अधिक लोग एच1एन1 वायरस की चपेट में हैं जबकि 30 लोग इस बीमारी से दम तोड़ चुके हैं। दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 1400 मामलों में छह लोगों की मौत हो चुकी है। हरियाणा में 585 लोग इस जानलेवा बीमारी की चपेट में है जबकि इस बीमारी से दो लोगों की मौत हो चुकी है। वही स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार तक इस बीमारी से सबसे अधिक 95 मौत राजस्थान में हुई है। 

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 10 नक्सली किए ढेर

हिमाचल प्रदेश में नई व्यवस्था 

जानकारी के लिए बता दें केंद्र सरकार ने प्रभावित राज्यों से बीमारी का शीघ्र पता लगाने के लिए निगरानी बढ़ाने को कहा है। साथ ही अस्पतालों में वेंटिलेटर सुविधा के साथ ही बेड रिजर्व रखने की बात कही है। वही हिमाचल प्रदेश में मरीजों को स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट अब आधे घंटे के भीतर उपलब्ध होगी। मरीजों को अस्पताल के अलावा घर में भी दवाइयां निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता इन मरीजों के घर जाएंगे।

कोचीन यूनिवर्सिटी में छात्रों को नहीं मिली सरस्वती पूजन की इजाजत

नोएडा के मेट्रो हार्ट हॉस्पिटल में भीषण आग, कई लोग फंसे

आज सचिवालय से बाइक एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाएंगे केजरीवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -