ब्रेकअप के बाद भी कम नहीं हुआ प्यार! सुष्मिता को रोहमन ने दी जन्मदिन की बधाई
ब्रेकअप के बाद भी कम नहीं हुआ प्यार! सुष्मिता को रोहमन ने दी जन्मदिन की बधाई
Share:

पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन का आज जन्मदिन है। आज अदाकारा अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। आपको बता दें कि सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही सुर्खियों में भी बनी रहती हैं। उन्होंने अपने अफेयर से सबसे अधिक सुर्खियां हासिल की है। जी हाँ और अब अभिनेत्री को उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। जी दरअसल सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल की ने करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया है। जी हाँ और दोनों की बॉन्डिंग काफी बेहतरीन नजर आई थी। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था, केवल यही नहीं बल्कि दोनों लिव-इन में भी रहे थे।

गर्लफ्रेंड सबा संग लिव-इन में रहेंगे ऋतिक रोशन! खर्च किये 100 करोड़

हालाँकि पिछले साल दोनों अलग हो गए। जी हाँ और अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते के खत्म होने की बात बताई थी। अब इन सभी के बीच रोहमन ने सुष्मिता को उनके 47वें जन्मदिन की बधाई बड़े ही खास अंदाज में दी है। जी दरअसल रोहमन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में सुष्मिता सेन का एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर किया है। आप देख सकते हैं इसी के साथ उन्होंने रेड हार्ट के साथ 47 लिखा है। जी हाँ और इस अनदेखी तस्वीर में सुष्मिता बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वैसे रोहमन शॉल के साथ सुष्मिता सेन की लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प थी।

हालाँकि अब दोनों का ब्रेकअप हो गया है, लेकिन आज भी वह दोस्त हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। जी दरअसल, रोहमन शॉल सुष्मिता के फैन थे और एक दिन रोहमन ने सुष्मिता को इंस्टाग्राम पर मैसेज किया और गलती से एक दिन अभिनेत्री ने रोहमन का मैसेज देख लिया और रिप्लाई भी कर दिया, जिसके बाद रोहमन ने उन्हें मैसेज किया कि उनका दिन बन गया और वह खुशी से कमरे में उछल रहे हैं। उसके बाद सुष्मिता को रोहमन अच्छे लगे और दोनों की बातचीत होने लगी। वहीं इसके बाद मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा और दोनों रिलेशनशिप में आ गए। हालाँकि अब दोनों अलग हो गए हैं।

गुमनामी में जी रही है ये मशहूर अभिनेत्री, पति ने ही कराया था जिस्मफरोशी का धंधा!

बुर्ज खलीफा पर छाया 'भेड़िया' का ट्रेलर, वीडियो देख खुश हुए फैंस

सुनील शेट्टी ने बताई जिम में हो रही मौतों की वजह, सुनकर आप भी कहेंगे 'सही है'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -