बुआ बनीं सुष्मिता सेन, भाभी चारु के घर आई नन्ही परी
बुआ बनीं सुष्मिता सेन, भाभी चारु के घर आई नन्ही परी
Share:

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की भाभी और TV एक्ट्रेस चारू असोपा मां बन गई है। अभिनेत्री के घर नन्ही परी की किलकारी गूंजी है। चारू ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर अपनी लाडली की झलक दिखाई है, जो यूज़र्स द्वारा काफी पसंद की जा रही हैं। तस्वीरों में चारू अस्पताल में दिखाई दे रही है। अभिनेत्री के पति राजीव सेन भी साथ में नज़र आ रहे हैं। एक्ट्रेस बेड पर लेटी हुई है। चारू ने बेटी को अपनी गोद में लिया हुआ है। राजीव चारू को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह तस्वीरें शेयर करते हुए चारू ने लिखा है कि, एक बच्ची के माता पिताा बनने की खुशी। आपकी प्रार्थनाओं के लिए सभी का धन्यवाद .. भगवान का शुक्र है। फैंस इन तस्वीरों को जमकर प्यार दे रहे हैं और बधाईयां भी दे रहे हैं। वहीं राजीव ने भी बेबी गर्ल की तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उन्होंने बेटी को गोद में उठाया हुआ है। बता दें चारू ने मई 2021 में अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो साझा कर फैंस को इस संबंध में गुड न्यूज दी थी।

वीडियो में चारू असोपा खट्टे आम की कैंडी खाती हुई नज़र आईं थीं। अभिनेत्री की ख्वाहिश है उनका बेबी ननद सुष्मिता सेन जैसा हो। चारू ने जून 2019 में सुष्मिता के भाई राजीव सेन के साथ विवाह किया था। शादी के कुछ वक़्त बाद ही दोनों एक-दूसरे से अलग रहने लगे थे। तब चारू और राजीव ने एक-दूसरे पर गंभीर इल्जाम लगाए थे। हालांकि बाद में सब ठीक हो गया और अब दोनों साथ में है।

नहीं रहे दिव्या भारती के पिता ओमप्रकाश, अंतिम समय तक साथ रहे दामाद साजिद नाडियाडवाला

कंगना ने की 'टीकू वेड्स शेरू' के फर्स्ट लुक की शूटिंग, शेयर की तस्वीरें

गर्लफ्रेंड संग मालदीव में एन्जॉय कर रहे अरबाज खान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -