सुषमा की हुई सिरीसेना से भेंट
सुषमा की हुई सिरीसेना से भेंट
Share:

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना से भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मसलों पर विचार - विमर्श किया। कोलंबों में भारतीय उच्चायुक्त वाई के सिन्हा द्वारा कहा गया कि सरकारी यात्रा के तहत वे कोलंबो पहुंची। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि दोनों देशों के बीच बड़े गर्मजोशी वाले संबंधों को स्मरण किया गया। दोनों ही नेताओं द्वारा लगभग 1 घंटे चली भेंट के दौरान भारत और श्रीलंका की विभिन्न परियोजनाओं पर पिछली उच्चस्तरीय यात्राओं के दौरान लिए गए निर्णयों पर भी चर्चा की गई। 

श्रीलंका में विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर संतोष जताया गया। यही नहीं राष्ट्रपति द्वारा भारत के सहयोग हेतु उनका धन्यवाद दिया गया। दोनों ही नेता संयुक्त आयोग की 9 वीं बैठक में प्रगति की समीक्षा की गई। वर्ष 1992 में संयुक्त आयोग गठित किया गया। उन्होंने सिरीसेना की भारत यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह बेहद खुशनुमा भेंट थी।

हालांकि इस मामले में यह जानकारी मिली है कि दोनों नेताओं के बीच समुद्री मार्ग में भटकने वाले मछुआरों को लेकर चर्चा नहीं हुई लेकिन कई तरह के द्वीपक्षीय और महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा की गई। दोनों ही नेताओं ने इस भेंट पर खुशी जताई। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि द्विपक्षीय संबंधों में बीते 1 वर्ष में क्रांतिकारी परिवर्तन प्रारंभ हुए हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -