सुषमा स्वराज ने दिए पाकिस्तानी महिला को वीज़ा देने के निर्देश
सुषमा स्वराज ने दिए पाकिस्तानी महिला को वीज़ा देने के निर्देश
Share:

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान की महिला को भारत का वीज़ा देने के निर्देश दिए हैं। दरअसल यह महिला अपने पति के उपचार के लिए भारत के मुंबई आना चाहती है। भारत की विदेश मंत्री ने ऐसे समय वीज़ा देने की पेशकश की है जब भारत और पाकिस्तान की सीमा पर तनाव फैल गया है। दरअसल इस महिला का पति भारतीय है। वीज़ा की मांग करने वाली महिला के पति यासीन ने अपनी पत्नी को वीज़ा दिलवाने में सहायता करने की अपील विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से की गई थी।

दरअसल विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से यासीन ने ट्विटर पर अपील की। उन्होंने ट्विट किया और लिखा कि उन्होंने पाकिस्तानी पत्नी के लिए मेडिकल अटेंडेंट वीज़ा दिलवाने के लिए संघ्र्ष किया है। वे अभी भी इस प्रयास में लगे हैं। दरअसल वे चाहते हैं कि उनके पुत्र को मुंबई में उपचार मिल पाए। ऐसे में सुषमा स्वराज ने उनके ट्विट का जवाब दिया और लिखा कि वे दुबई में मौजूद अपने मिशन से कह रही हैं कि मुंबई में उनके पुत्र का उपचार हो पाए।

उनकी पत्नी को भारत आने के लिए वीज़ा की जरूरत है। दूसरी ओर युगांडा में एक भारतीय की दुर्घटना में मौत होने को लेकर सुषमा स्वराज ने ट्विट किया। दरअसल एक महिला जिसका नाम संध्या था उसने ट्विट किया कि युगांडा में आशीष मिश्रा नामक युवक की मौत दुर्घटना में हो गई है। ऐसे में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्विट करते हुए लिखा है कि यह तो दुख की बात है। दुख में डूबे परिवार के सदस्यों को लेकर उनकी संवेदना है।

भारत जैसा धर्मनिरपेक्ष देश कोई और नहीं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -