सुषमा ने की PM मोदी के कार्यों की सराहना
सुषमा ने की PM मोदी के कार्यों की सराहना
Share:

मुंबई : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधननीत सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी की साख का बखान किया। उन्होंने कहा कि भारत में मोदी के प्रधानमंत्री पद पर पदासीन होने के बाद देश की वैश्विक साख मजबूत हुई है। वैश्विक स्तर पर योग को मान्यता दी गई। देश की हालत में सुधार हुआ है। केंद्रीय मंत्री मुंबई दौरे पर पहुंची। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने समाज के कई तबकों से भेंट की और उनकी समस्या पर ध्यान दिया। 

विदेश मंत्री ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए उनकी बात जानी। सुषमा द्वारा कहा गया कि शैक्षणिक संस्थाओं बिजली, लघु उद्योगों और महिला बचत समूहों के 20 प्रतिनिधियों से भी उन्होंने भेंट की। प्रतिनिधियों से भेंट के दौरान सुषमा द्वारा यह भी कहा गया कि सरकार की जनधन योजना से कई लोग लाभान्वित हुए।

अंतर्राष्ट्रीय हलकों में इस तरह की योजना की प्रशंसा की गई। देश को बड़ा सम्मान मिला। उनके द्वारा 12 रूपए वार्षिक प्रीमियम पर बीमा जैसे सरकारी योजनाओं का उल्लेख भी किया गया। कहा गया कि लोगों को दुर्घटना बीमा और अन्य बीमे की सुविधा देकर लाईफ कवर दिया गया है। महत 12 रूपए की वार्षिक दर से 1 लाख रूपए का बीमा कवर प्रदान कर लोगों को सुविधा दी गई है। इससे लोगों को आकस्मिक लाभ मिलेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -