महागठबंधन से 3 PM मैटेरियल पर मोदी ने उठाए सवाल
महागठबंधन से 3 PM मैटेरियल पर मोदी ने उठाए सवाल
Share:

पटना : बिहार राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने बिहार में एनडीए के एन्टी कहे जाने वाले सत्तासीन महागठबंधन पर वार किया है। उन्होंने सोश्यल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि प्रधानमंत्री का पद तो देश में एक ही है लेकिन एक ही गठबंधन से इस पद के लिए तीन - तीन दावेदार हो गए हैं। इसे उन्होंने पीएम मैटेरियल कहा है। उनका कहना था कि पहले ही जदयू ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल कहा।

फिर पूर्व रेल मंत्री और राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रीय विकल्प तैयार करने की घोषणा की गई। मगर अब तीसरे स्वरूप में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पीएम मैटेरियल कहा जा रहा है।

दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष पद पर उनकी ताजपोशी होने के बाद वे प्रधानमंत्री पद के सशक्त दावेदार कहे जाऐंगे। उन्हें उनके समर्थकों और सहयोगी दलों द्वारा पीएम मैटेरियल कहा जा रहा है। क्या वर्ष 2019 के पूर्व ये तीनों नेता किसी एक को अपना नेता चुन सकेंगे। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने तीनों ही दलों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल किए हैं। उनके इस ट्वीट से बिहार में राजनीतिक बवाल मचा हुआ है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -