'बेचारा CM' बनकर रह गए है नीतीश कुमार : मोदी
'बेचारा CM' बनकर रह गए है नीतीश कुमार : मोदी
Share:

पटना : बिहार की महागठबंधन सरकार में शामिल एक विधायक पर छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया गया है। विधायक पर प्रकरण दर्ज होने के बाद विरोधी सरकार पर हमले करने में सक्रिय हो गए हैं। इस तरह की घटना के बाद नीतीश कुमार विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बेचारा सीएम तक करार दे दिया है। सुशील कुमार मोदी पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने महागठबंधन सरकार के 6 माह के समय हनीमून पीरियड में कुछ नहीं कहने का निर्णय लिया था। मगर बिहार में जिस तरह से आपराधिक घटनाऐं बढ़ रही हैं उसे ध्यान में रखते हुए यह सब मजबूरन बोलना पड़ रहा है। उनका कहना था कि सत्ताधारी दल के विधायक नियम तोड़ रहे हैं। नीतीश छेड़छाड़ करने वाले विधायक सरफराज आलम पर कार्रवाई नहीं कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि एक महिला ने विधायक को लेकर शिकायत की थी कि दिल्ली से गुवाहाटी जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करते समय जेडीयू के विधायक सरफराज आलम और उनके अंगरक्षक ने उनके साथ दुव्र्यवहार किया। मगर विधायक आलम ने इन आरोपों को नकार दिया है। सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश राज्य में बढ़ते अपराधों से परेशान हैं लेकिन वे यह भी जानते हैं कि पांच वर्ष पूर्व किसी भी तरह का बदलाव नहीं होगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -