मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में सुशील चंद्रा ने संभाला पदभार, इनके कार्यकाल में होंगे 5 राज्यों के चुनाव
मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में सुशील चंद्रा ने संभाला पदभार, इनके कार्यकाल में होंगे 5 राज्यों के चुनाव
Share:

नई दिल्ली: चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा को अगला मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) नियुक्त किया गया। मंत्रालय के विधायी विभाग द्वारा जारी किए गए एक बयान के अनुसार, चंद्रा ने आज कार्यभार संभाल लिया है, वह 14 मई 2022 को पदमुक्त होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर सुनील अरोड़ा का कार्यकाल समाप्त हो गया है।
 
नोटिफिकेशन में कहा गया कि संविधान की धारा 324 के खंड (दो) के आलोक में राष्ट्रपति ने सुशील चंद्रा को 13 अप्रैल 2021 के प्रभाव से मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया है। चंद्रा को लोकसभा चुनाव के पहले चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। चंद्रा के कार्यकाल में निर्वाचन आयोग गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न कराएगा। गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और पंजाब की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल मार्च में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त होगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 14 मई को ख़त्म हो रहा है।

बता दें कि चुनाव आयोग में सेवाएं देने से पहले चंद्रा केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष थे। अरोड़ा के रिटायरमेंट के बाद तीन सदस्यीय आयोग में एक पद खाली है। चंद्रा मंगलवार से मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे जबकि राजीव कुमार चुनाव आयुक्त हैं। IIT से बी-टेक कर चुके चंद्रा भारतीय राजस्व सेवा (आयकर कैडर) के 1980 बैच के अफसर हैं। चंद्रा के पहले टी एस कृष्णमूर्ति ऐसे IRS अधिकारी थे जिन्हें चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। कृष्णमूर्ति 2004 में मुख्य चुनाव आयुक्त बने थे।

बंगाल चुनाव: ममता पर लगे बैन से गुस्से में TMC नेता, चुनाव आयोग पर लगाए संगीन आरोप

राज्य सरकार जल्द किसानों के बीच लाएगी खुशहाली

भाजपा नेताओं को अंतिम चेतावनी देते हुए केटी रामाराव ने कह डाली ये बात

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -