भाई को याद कर इमोशनल हुई बहन श्वेता सिंह कीर्ति, कहा- 'हैप्पी सुशांत डे'
भाई को याद कर इमोशनल हुई बहन श्वेता सिंह कीर्ति, कहा- 'हैप्पी सुशांत डे'
Share:

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आज सभी याद कर रहे हैं। जी दरअसल आज उनका जन्मदिन है और इस मौके पर उनके फैंस के साथ ही सेलेब्स भी उन्हें याद कर रहे हैं। लोग सुशांत को बधाई दे रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं। अब इसी बीच सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत और अपनी मां की क्यूट सी तस्वीर इमोशनल मैसेज के साथ शेयर की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shweta Singh kirti (SSK) (@shwetasinghkirti)

आप देख सकते हैं यह सुशांत और उनकी मां की एक थ्रोबैक फोटो है और यह बड़ी प्यारी दिखाई दे रही है। वैसे यह फोटो सुशांत के बचपन की हैं जिसमें सुशांत अपनी मां की गोद में हैं और हंस रहे हैं। वैसे इस फोटो को शेयर कर श्वेता ने भावुक होकर कैप्शन में लिखा, "यह मुस्कान हर दिल को पिघला सकती है। हैप्पी सुशांत डे।" अब श्वेता की यह फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इसे देखकर सुशांत के कई सारे फैंस कमेंट्स कर रहे हैं और एक्टर को याद कर रहे हैं।

आपको हम यह भी बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपना 34वां बर्थडे चंडीगढ़ में अपने परिवार के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया था और वही उनका आखिरी जन्मदिन था। आप जानते ही होंगे सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को दुनिया को अलविदा कहा था। वह उस दौरान अपने बांद्रा स्थित मुंबई के घर में मृत मिले थे। फिलहाल आम लोग उनके लिए ट्वीट कर रहे हैं और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बांग्लादेश पहुंची भारतीय Covishield वैक्सीन खेप

भारत में घट रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या, 1 दिन में आए 15 हजार नए मामले

आज नेपाल और बांग्लादेश भेजी जाएगी कोविशिल्ड वैक्सीन की खुराक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -