'सुशांत की मौत एक साजिश थी', बहन प्रियंका ने किया बड़ा खुलासा
'सुशांत की मौत एक साजिश थी', बहन प्रियंका ने किया बड़ा खुलासा
Share:

सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं है और उनके निधन को 2 साल हो चुके हैं। आपको याद हो तो सुशांत अपने घर पर मृत पाए गए थे और सुशांत के निधन से ना सिर्फ उनके परिवार बल्कि फैंस और पूरी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था। उनके यूँ अचानक चले जाने से लोगों का हाल बेहाल हो गया था। आपको पता ही होगा कि सुशांत के केस को लेकर उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती और एक्ट्रेस के भाई शोविक समेत 34 लोगों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की जा चुकी हैं। जी दरअसल उन पर साल 2020 में कंट्राबेंड की खरीद का आरोप लगाया गया है, जिससे दिवंगत अभिनेता को ड्रग एडिक्शन हुआ। इसके अलावा ऐसा भी बताया गया है कि इसकी पेमेंट एक्टर के अकाउंट से ही हुई थी।

अब इन सभी के बीच सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने इस मामले पर बात की है। जी हाँ और प्रियंका ने पहली बार सुशांत केस में अपनी बात कही है। जी दरअसल प्रियंका का मानना है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि उनका भाई आत्महत्या कर सकता है। इसी के साथ प्रियंका का यह भी कहना है कि सुशांत का निधन एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। इसके अलावा प्रियंका ने यह भी कहा कि, 'सुशांत की मौत का कई लोगों ने अपने एजेंडा के लिए इस्तेमाल किया। लेकिन मैं अब सिर्फ सच जानना चाहती हूँ।'

इसके अलावा प्रियंका ने कहा कि सुशांत की मौत एक साजिश का हिस्सा थी क्योंकि कई लोग उनके टैलेंट से परेशान थे। सुशांत की मौत के बाद लोगों को समझ आया कि कॉमन मैन को फिल्म इंडस्ट्री में कितना नापसंद किया जाता है। इसके अलावा प्रियंका सिंह ने आगे यह भी कहा कि, 'वह अब इस मामले की गहराई तक जाएंगी। वह सुशांत को न्याय दिलाने की हर मुमकिन कोशिश करेंगी, वो भी अपनी आखिरी सांस तक।' आप सभी को यह भी बता दें कि सुशांत लास्ट फिल्म दिल बेचारा में नजर आए थे जो साल 2020 में रिलीज हुई थी।

बॉलीवुड की गंदगी को लेकर इस मशहूर एक्ट्रेस ने किया चौकाने वाला खुलासा , कहा- 'मेरी बॉडी और ग्लैमर...'

दिल्ली में सुरक्षित नहीं महसूस करती ये अभिनेत्री, जानिए क्यों कहा ऐसा?

दीपिका पादुकोण की इस मूवी ने इंडस्ट्री में पूरे किए 10 वर्ष

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -