सामने आए सुशांत के पर्सनल नोट्स, है कृति सेनन का जिक्र
सामने आए सुशांत के पर्सनल नोट्स, है कृति सेनन का जिक्र
Share:

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को काफी समय हो चूका है लेकिन गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। दिन पर दिन इस केस में चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आप जानते ही होंगे इस समय सुशांत केस की जांच कई बड़ी एजेंसियां कर रही हैं और हर दिन सभी बड़े बड़े खुलासे भी कर रहीं हैं। अब हाल ही में एक मशहूर वेबसाइट के हाथ वो सीक्रेट नोट लग गए हैं जो खुद सुशांत ने साल 2018 में लिखे थे। जी दरअसल अप्रैल 2018 के इन नोट्स में सुशांत की जिंदगी के वो रहस्य नजर आए हैं जो हैरान कर देने वाले हैं। यह उस समय के नोट्स हैं जब सुशांत के जीवन में रिया चक्रवर्ती नहीं आईं थीं।

इन नोट्स में लिखा है कि 'सुशांत स्मोकिंग छोड़ना चाहते थे। उन्हें अपनी फिल्म केदारनाथ की स्क्रिप्ट पढ़नी थी।' वहीँ इन नोट्स में एक्ट्रेस कृति सेनन का भी जिक्र है। जी दरअसल इन नोट्स में लिखा है सिर्फ कृति है जिनके साथ उन्हें वक्त बिताना है। वैसे आपको याद हो तो कृति सेनन के साथ सुशांत ने साल 2017 में फिल्म राब्ता में काम किया था। यह फिल्म तो फ्लॉप हो गई थी, लेकिन इस फिल्म के बाद दोनों की दोस्ती के चर्चे होने लगे थे और यह कहा जाने लगा था कि वे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीँ उसके बाद दोनों को हर जगह साथ में देखा जाने लगा था।

वहीं आप यह भी जानते ही होंगे कृति और सुशांत इंजीनियरिंग बैकग्राउंड के हैं, इसी वजह से दोनों की ट्यूनिंग बेहतरीन रहती थी। उस समय एक इंटरव्यू में कृति ने कहा था कि 'वे सुशांत को बहुत पसंद करती हैं।' फिलहाल सुशांत के नोट्स में और भी कई चौकाने वाले राज बाहर आए हैं।

SOURCE: AAJTAK.IN

T20 क्रिकेट मैच फ्री देखने के ये है टॉप बेस्ट रिचार्ज प्लान

लड़ाकू लड़की नहीं हैं कंगना, कहा- 'साबित कर दो तो ट्विटर छोड़ दूंगी'

'लड़ाई अब थाली से गाली तक जा पहुंची है' : शेखर सुमन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -