जीत के बाद धोनी के बारे में इस फिल्म अभिनेता ने कहा ऐसा...
जीत के बाद धोनी के बारे में इस फिल्म अभिनेता ने कहा ऐसा...
Share:

बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि दुनियाभर के सभी खिलाड़ियों में टीम इंडिया के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी का दिमाग सबसे तेज चलता है. सुशांत, धोनी की जीवन पर बन रही मूवी में मुख्य किरदार निभा रहे हैं. नीरज पांडेय द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म का नाम 'एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी' है.

सुशांत ने बांग्लादेश के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच में भारत को मिली रोमांचक जीत के बाद ट्वीट किया कि धोनी के व्यक्तित्व के इतने पहलू हैं कि अगर उन पर 100 फिल्में भी बनाई जाएं तो वे कम पड़ जाएंगी. सुशांत ने ट्वीट में लिखा कि, अगर हम धोनी पर 100 फिल्म भी बना लें तो भी वे कम पड़ जाएंगी.

धोनी खेलों की दुनिया में सबसे कुशाग्र हैं. हम आपसे प्यार करते हैं धोनी. फिल्मी किरदार के लिए सुशांत को भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर किरण मोरे प्रशिक्षण दे रहे है. सुशांत फ़िलहाल चोटिल हैं. वह धोनी के प्रसिद्ध हेलीकॉप्टर शॉट का अभ्यास करते वक्त चोटिल हो गए थे. आपको

जानकारी दे कि धोनी के जीवन पर बन रही यह फिल्म 2 सितम्बर को रिलीज होगी. इसमें काएरा आडवाणी, अनुपम खेर और हैरी तांग्री भी हैं.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -