'मानव' बनकर लाखों दिलों में बसे थे सुशांत सिंह राजपूत, मौत के बाद हुए मशहूर
'मानव' बनकर लाखों दिलों में बसे थे सुशांत सिंह राजपूत, मौत के बाद हुए मशहूर
Share:

बॉलीवुड में कुछ ही फिल्मों में काम कर लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने आज ही के दिन आत्महत्या कर ली थी। साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत अपने फ्लेट में मृत पाए गए थे और उनकी आत्महत्या की खबर ने सभी के होश उड़ा दिए थे। सुशांत सिंह राजपूत एक बेहतरीन अभिनेता थे इस बात में कोई शक नहीं है। टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना ली थी, हालाँकि कई बार वह नीचे गिरते नजर आए लेकिन उन्होंने खुद को संभाले रखा।

सुशांत सिंह राजपूत टीवी सीरियल 'पवित्रा रिश्ता' से घर-घर फेमस हुए थे। इस शो में उन्होंने मानव का किरदार निभाया था जो आज तक लोग भुला नहीं पाए हैं। इस शो में उनके साथ अंकिता लोखंडे नजर आईं थीं और इसी शो के बाद दोनों एक दूजे से प्यार कर बैठे थे। जब तक शो चला दोनों साथ रहे और शो खत्म होने के बाद भी कई सालों तक दोनों साथ रहे लेकिन जैसे ही सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में कदम रखा दोनों अलग होते चले गए। बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत ने शुरुआत फिल्म काय पोचे से की जो बेहतरीन रही।

इस फिल्म के बाद वह एम.एस धोनी, केदारनाथ, पीके, राब्ता, छिछोरे जैसी कई फिल्मों में नज़र आए। उनकी कई फिल्मों को फैंस का प्यार मिला, हालाँकि सुशांत को मौत के बाद फैंस का सबसे अधिक प्यार मिला और बॉलीवुड से अवार्ड्स भी। सुशांत की आखिर फिल्म दिल बेचारा रही और इस फिल्म के रिलीज से पहले ही सुशांत ने मौत को गले लगा लिया। अब तक सुशांत के मौत का राज पूरी तरह से सामने नहीं आया है और आज सुशांत की पहली बरसी पर लोग उन्हें बहुत याद कर रहे हैं।

सुशांत को याद कर बोले मनोज बाजपाई- वह हमेशा अपने साथ।।।

भयानक हादसा: मछवारों की जान बचने के लिए ट्रक ड्राइवर ने बदली थी दिशा और हो गया खौफनाक विस्फोट

अंकिता लोखंडे ने शेयर की शानदार पोस्ट, सुशांत के फैंस के लिए दिया ये खास मैसेज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -