सुशांत सिंह की मौत से अंकिता लोखंडे पर पड़ा बुरा असर
सुशांत सिंह की मौत से अंकिता लोखंडे पर पड़ा बुरा असर
Share:

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर से पूरी इंडस्ट्री को झटका लगा है| इसके साथ ही टीवी सेलेब्स से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक़, सभी सदमे में हैं कि सुशांत इतना बड़ा कदम कैसे उठा सकते हैं। वहीं सुशांत ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं जैसे ही ये खबर सामने आई ना सिर्फ बॉलीवुड सेलेब्स, टीवी सेलेब्स... बल्कि पूरा देश स्तब्ध रह गया। वहीं ख़ुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशांत के जाने पर शोक व्यक्त किया।

इसके अलावा पहले खबरें आ रही थीं सुशांत ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उन्हें ज़हर देकर मारा गया है। परन्तु अब उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई हैं। जिसमें इस बात की पुष्टी हो गई है कि सुशांत की मौत दम घुटन से ही हुई है।वहीं सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। इसके अलावा टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से उन्हें घर- घर में पहचान मिली थी। एक्टर की मौत की खबर से उनकी ‘पवित्र रिश्ता’ टीम को तगड़ा झटका लगा है। एक मिडिया रिपोर्टर ने 'पवित्र रिश्ता' में सुशांत के को स्टार रहे पराग त्यागी से बात की। वहीं पराग ने बताया कि जैसे ही पवित्र रिश्ता टीम को सुशांत की मौत की खबर मिली तो सबकी क्या हालत थी। वहीं पराग ने बताया, उषा नदकर्णी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा गया था। 

वहीं उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं रहे। वहीं मंजू शाह और टीम के बाकी सदस्य भी ये खबर सुनकर हिल गए। इसके साथ ही पराग ने बताया कि उन्होंने अंकिता से जब इस बारे बात की तो वो बुरी तरह टूटी हुई थीं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि सुशांत ऐसा कदम उठा सकते हैं, वो इस खबर पर यकीन ही नहीं कर रही थीं।इसके साथ ही  एक्टर ने कहा, ‘सब कुछ तो अच्छा जा रहा था। छिछोरे हिट हुई थी। वहीं उनकी अगली फिल्म बेचारा आने वाली थी। वहीं जिसमें वह शानदार लग रहे हैं। सुशांत तुमने ऐसा क्यों किया, क्यों। मैं कल ही बेचारा फिल्म का टीजर देख रहा था, बहुत अच्छा था’। 

हिना खान और शिवांगी की तुलना करने पर अदाकारा ने लगायी लताड़

इश्क में मरजावाँ का जल्द आएगा नया प्रोमो

सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में शामिल हुए ऋत्विक धनजानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -