बड़ी मन्नतों के बाद पैदा हुए थे सुशांत सिंह राजपूत, ऐसे बने थे मशहूर एक्टर
बड़ी मन्नतों के बाद पैदा हुए थे सुशांत सिंह राजपूत, ऐसे बने थे मशहूर एक्टर
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का आज जन्मदिन है, 21 जनवरी 1986 में जन्मे सुशांत सिंह राजपूत को आज पूरी दुनिया याद कर रही है। सुशांत ने दुनिया को अचानक ही अलविदा कह दिया तथा इसी के चलते उनके प्रशंसक उन्हें भुला नहीं पा रहे हैं। आपको बता दें कि सुशांत ने अभिनय में कदम रखने से पहले 11 नेशनल इंजीनियरिंग इम्तहान पास किए हैं। इसी के साथ वर्ष 2003 में उन्‍होंने AIEEE का एग्‍जाम द‍िया जिसमें पूरे भारत में उन्‍होंने सातवीं रैंक हासिल की। इसी के साथ वह उस ग्रुप का हिस्सा भी रहे, जिसने 2006 में राष्ट्रमंडल खेलों के चलते परफॉर्मेंस दी थी। सुशांत ने पहले टेलीविज़न पर अपनी पहचान बनाई तथा मानव की भूमिका निभाकर अमर हो गए।

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था। सुशांत सिंह राजपूत के जन्म के लिए उनके परिवार ने खूब मन्नतें मांगी थीं। उनकी मां ने कई मंदिरों में जाकर माथा टेका था। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत अपनी चार बहनों में इकलौते भाई थे। उनके जन्म के लिए उनकी मां उषा सिंह ने कई मंदिरों में जाकर माथा टेका था तथा इसी कारण ये कहा जा सकता है कि सुशांत सिंह राजपूत का जन्म कई मन्नतों के बाद हुआ था। सुशांत की मां उषा उन्हें बेहद प्यार करती थीं तथा इसी कारण वह सुशांत को बचपन में ‘गुलशन’ नाम से पुकारती थीं मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जब सुशांत सिर्फ 16 साल के थे, तब उनकी मां की मौत हो गई थी। सुशांत अपनी मां के जाने से बुरी तरह टूट गए थे। इस घटना के पश्चात् सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी बड़ी बहन को मां की जगह दी। वह अक्सर अपनी बड़ी बहन के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करते रहते थे। मगर सुशांत ने अपनी मौत से सिर्फ 10 दिन पहले अपनी मां को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा था। इस पोस्ट ने सुशांत के प्रशंसकों को भी हैरानी में डाल दिया था।

वही बात यदि सुशांत सिंह राजपूत के करियर की करें तो उन्हें मनोरंजन जगत में अपनी खास जगह बनाने के लिए वर्षों तक संघर्ष करना पड़ा था। सुशांत ने इंजीनियर की पढ़ाई को बीच में छोड़कर अभिनय की दुनिया में अपने पैर जमाए थे। उन्होंने वर्ष 2008 में सीरियल ‘किस देश में है मेरा दिल’ में काम किया था लेकिन उन्हें असली पहचान सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली। तत्पश्चात, उन्होंने फ़िल्मी दुनिया में कदम तखा और क्रिकेटर एम.एस.धोनी पर आधारित फिल्म 'एम.एस.धोनी: दि अनटोल्ड स्टोरी' में अभिनय कर फ़िल्मी दुनिया में अपनी जगह बना ली। इस फिल्म के लिए सुशांत सिंह राजपूत को पहली बार बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर में नामांकन प्राप्त हुआ था।

कियारा-सिद्धार्थ की शादी की ख़बरों के बीच ये एक्ट्रेस ने लेने जा रही है सात फेरें, खुद बताई तारीख

गिरफ्तार हुई राखी सावंत, जानिए क्यों?

उर्फी जावेद की जान पर मंडराया खतरा, चित्रा वाघ के बाद करणी सेना ने दी मारने की धमकी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -