कैमरा देख सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती पोज देने से कतराए, ऐसा था रिएक्शन
कैमरा देख सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती पोज देने से कतराए, ऐसा था रिएक्शन
Share:

इन दिनों बॉलिवुड के गलियारों में जिन लवबर्ड्स की चर्चा खूब जोरों पर है, वह हैं कपल सुशांत सिह राजपूत और रिया चक्रवर्ती हैं। दोनों के अफेयर के चर्चे काफी समय से फैले हैं। वेकेशन से लेकर डिनर या फिर कैजुअल आउटिंग पर सुशांत और रिया को साथ में स्पॉट किया जाता रहा है। लेकिन दोनों में से किसी ने भी अब तक अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं करी हैं।

हाल ही में दोनों फिर से साथ में नजर आए हैं। लेकिन जैसे ही सुशांत और रिया की नजर कैमरे पर पड़ी तो वे एक-दूसरे के साथ पोज देने से घबरा गए और फटाफट आकर अपनी गाड़ी में बैठ गए। इंस्टाग्राम पर उनका एक विडियो भी शेयर किया गया, जिसमें कैमरा देख उनके बदले एक्सप्रेशन साफ दिख रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on

इन दोनों के प्रफेशनल फ्रंट की बात करें, तो रिया वर्ष 2018 में आई फिल्म 'जलेबी' में नजर आई थीं जो कुछ खास नहीं चली। अब वह 2020 में रिलीज होने वाली फिल्म 'चेहरे' में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, क्रिस्टल डिसूजा, सिद्धांत कपूर, रघुबीर यादव और अन्नू कपूर भी होंगे। वहीं सुशांत सिंह राजपूत 'दिल बेचारा' में दिखेंगे जो अगले वर्ष रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए न्यूकमर संजना संघी डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में सैफ अली खान भी होंगे।

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाया 'पानीपत' का जादू, ये रहा पहले दिन का कलेक्शन

बॉलीवुड डेब्यू को लेकर बोली शनाया कपूर, कहा - 'मैं रो पड़ूंगी...'

करण और अर्जुन के घर के बाहर जमकर भांगड़ा पाते नजर आए यह दो स्टार्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -