भारतीय क्रिकेट टीम का वो खिलाड़ी जिसका मुंबई की सड़कों पर खेलकर बना करियर
भारतीय क्रिकेट टीम का वो खिलाड़ी जिसका मुंबई की सड़कों पर खेलकर बना करियर
Share:

भारत क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आज अपना जन्मदिन मना रहे है। सूर्यकुमार आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूर्यकुमार ने इस वर्ष मार्च में इंग्लैंड के विरुद्ध अपना डेब्यू मैच खेला। जुलाई में श्रीलंका के साथ हुए मैच में इंटरनेशनल लेवल पर अपने बेहतरीन प्रदर्शन के पश्चात् सूर्यकुमार श्रेयस अय्यर से आगे निकल गए हैं। इसी कारण उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में सम्मिलित किया गया है। 

बता दे कि सूर्यकुमार अशोक यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। ख्वाबों के शहर मुंबई में रहने वाले सूर्यकुमार अधिकांश शहर की सड़कों पर क्रिकेट खेला करते थे। जिससे उनके पिता को खेल में उनकी रुचि के बारे में संकेत प्राप्त होता था। जिसके पश्चात् उनके पिता ने उन्हें चेंबूर में एक क्रिकेट अकादमी में प्रवेश दिला दिया। फिर सूर्यकुमार ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा तथा सख्त मेहनत कर भारतीय टीम में अपना स्थान बनाया।

रणजी टूर्नामेंट में मुंबई के लिए सूर्यकुमार ने 2010 में अपना प्रथम मैच खेला था। यहीं से उनके क्रिकेट करियर का आरम्भ हुआ था। उन्होंने 2010 में दिल्ली के विरुद्ध अपना प्रथम रणजी मैच खेलने के लिए पिच पर कब्जा कर लिया, जिसमें यादव ने बेहतरीन 73 रन बनाए थे। वह एकमात्र खिलाड़ी थे, जिसने प्रथम पारी में मुंबई के लिए अर्धशतक बनाया था। रणजी सीजन 2011-12 में सूर्यकुमार यादव ने केवल 9 मैचों में 68.54 की औसत से 754 रन बनाए थे। 

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स को मिला क्रिस वोक्स का रिप्लेसमेंट, टीम में शामिल हुआ ये अनकैप्ड प्लेयर

क्या 'विराट' छोड़ेंगे कप्तानी ? कोहली को लेकर अब BCCI ने दिया बड़ा बयान

US Open: हार बर्दाश्त नहीं कर पाए नोवाक जोकोविच, कोर्ट पर मार-मारकर तोड़ डाला रैकेट, देखें Video

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -