इस समय लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, खत्म होते ही करें यह एक उपाय
इस समय लगेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, खत्म होते ही करें यह एक उपाय
Share:

आज सूर्य ग्रहण लगने वाला है। आज का ग्रहण कई राशिवालों के लिए शुभ है तो कई राशिवालों के लिए अशुभ। हालाँकि सबसे अच्छी बात यह है कि यह ग्रहण भारत से दिखाई नहीं देगा। जी हाँ, आपको बता दें कि यह सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका के अलावा दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और दक्षिणी अटलांटिक के देशों से दिखाई देगा।

आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए उपाय- कहा जाता है सूर्य ग्रहण के दौरान मन ही मन सूर्य देव की अराधना करना चाहिए। इसी के साथ इस दौरान भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इसके अलावा ग्रहण की समाप्ति के बाद जरूरतमंदों को कुछ न कुछ दान करें। ऐसा माना जाता है कि इससे ग्रहण का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। कहा जाता है सूर्य ग्रहण काल में भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र या मृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। कहते हैं सूर्य ग्रहण के दौरान गरीबों और जरूरतमंदों को सामर्थ्य अनुसार दान-पुण्य अवश्य करें। कहते हैं कि इसके पुण्य प्रताप से अमोघ फलों की प्राप्ति होती है।

कहा जाता है सूर्य ग्रहण के दौरान बाजार जाना और खरीदारी करना दोष माना जाता है। कहते हैं कि इस दौरान सिर्फ भगवान का जप करना और आराधना करना ही श्रेष्ठ है। वहीं इस ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को भी इस दौरान खास देखभाल की जरूरत होती है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान बच्चे पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में महिलाएं घर के अंदर ही रहें।


सूर्य ग्रहण का समय- सुबह 10:59 बजे शुरू होगा। वहीं पूर्ण सूर्य ग्रहण दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगा और अधिकतम ग्रहण दोपहर 01:03 बजे लगेगा। आपको बता दें कि पूर्ण ग्रहण दोपहर 01:33 बजे समाप्त होगा और अंत में आंशिक सूर्य ग्रहण दोपहर 3:07 बजे समाप्त होगा।

इन राशियों के लिए बहुत अशुभ है सूर्यग्रहण, जानिए आपका राशिफल

4 दिसंबर को है सूर्य ग्रहण, भूल से भी ना करें यह काम

इन 4 राशियों के लिए बहुत शुभ रहेगा साल का अंतिम 'सूर्य ग्रहण'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -