25 अक्टूबर को है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए समय और सूतक काल
25 अक्टूबर को है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए समय और सूतक काल
Share:

साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगने जा रहा है। जी दरअसल दिवाली कार्तिक अमावस्या को मनाई जाती है ऐसे में अगर अमावस्या तिथि की बात करें तो वह 24-25 अक्टूबर को दोनों दिन रहेगी। आपको बता दें कि अमावस्या तिथि 24 अक्टूबर 2022 को शाम 05:27 बजे शुरू हो रही है जो 25 अक्टूबर 2022 दोपहर  04:18 बजे तक चलेगी। इसी के तहत सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर मंगलवार को लगेगा। 

आपको बता दें कि यह ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण है जो 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा। वैसे तो ग्रहण मुख्य रूप से यूरोप, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा। जी हाँ और भारत में ग्रहण नई दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा में दिखाई देगा।  इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि पूर्वी भारत को छोड़कर सारे भारत में इस सूर्य ग्रहण को देखा जा सकता है। 

आपको बता दें कि इस ग्रहण से कुछ राशियों पर अच्छा तो कुछ राशियों पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। अब हम आपको बताते हैं ग्रहण का समय क्या है? सूतक काल का समय क्या है?

जी दरअसल सूर्य ग्रहण भौगोलिक घटना है जिसे कई बार आंखों से नहीं देखा जाता। जी दरअसल, सूर्य के चारों को पृथ्वी समेत कई ग्रह परिक्रमा करते रहते हैं। पृथ्वी का उपग्रह चन्द्रमा है और वह पृथ्वी की कक्षा में परिक्रमा करता रहता है। हालाँकि कई बार ऐसी स्थिति हो जाती है कि सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक सीधे नहीं पहुंच पाता क्योंकि चन्द्रमा बीच में आ जाता है। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है।


क्या होता है आंशिक सूर्य ग्रहण?- जानकारी के मुताबिक, आंशिक सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि को शेप में आता है। इसी के साथ आंशिक सूर्य ग्रहण को वलयाकार सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है। ऐसा बताया जाता है कि इस ग्रहण के दौरान सूर्य और पृथ्वी की दूरी अधिक हो जाती है इसलिए सूर्य का प्रकाश धरती तक पहुंचने से पहले चन्द्रमा बीच में आ जाता है और सूर्य का कुछ भाग ही नजर आता है। इसे आंशिक सूर्य ग्रहण कहते हैं।

सूर्य ग्रहण का समय- भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर मंगलवार को दोपहर 4 बजकर 29 मिनट से शाम 5 बजकर 30 मिनट तक यानी लगभग 01 घंटा 14 मिनट रहेगा। यह भी बताया जा रहा है कि सूर्यास्त के साथ यह ग्रहण 05:43 PM पर पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

सूतक काल का समय- इस बार भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई दे रहा है तो सूतक मान्य होगा। आंशिक सूर्य ग्रहण का सूतक 03:17 AM पर शुरू होगा और 05:43 PM पर खत्म होगा। 

शहनाज गिल के घर आया फ़ोन, दिवाली से पहले जान से मारने की मिली धमकी

दिवाली से पहले घर में बनाए कोकोनट लड्डू

किसानों को सरकार ने दिया बड़ा दिवाली गिफ्ट, जानिए मिलेगा क्या फायदा?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -