सूर्य ग्रहण के दिन इन 10 चीजों में से करें किसी 1 का दान, होगा बड़ा लाभ
सूर्य ग्रहण के दिन इन 10 चीजों में से करें किसी 1 का दान, होगा बड़ा लाभ
Share:

आप सभी को बता दें कि इस महीने 30 अप्रैल 2022 शनिवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2022) लगने वाला है। हालांकि यह भारत में नहीं दिखाई देगा और न ही इसका सूतक मान्य होगा। लेकिन फिर भी इस सूर्य ग्रहण का भारत में भी असर होगा। जी हाँ और इसी के चलते कुछ सावधानियां रखना होंगी और इसी के साथ ही आप 10 में से कोई एक दान जरूर करें जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

सूर्य ग्रहण के बाद जूते, चप्पल या खड़ाऊ दान करने से जीवन में समृद्धि का आगमन होता। इसी के साथ राहु-केतु का प्रभाव कम होता है।

कहा जाता है सूर्य ग्रहण के दिन गाय को हरा चारा खिलाना या गोशाला में चारा दान करना पुण्य का कार्य है।
सूर्य ग्रहण के दिन पक्षियों को दाना देना लाभकारी होता है।

सूर्य ग्रहण के दिन गरीबों और जरूरतमंदों अन्य दान करने से अमोघ फलों की प्राप्ति होती है। इसी के साथ ही, पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है।

सूर्य ग्रहण के दिन तर्पण के साथ पितरों के निमित्त पिंडदान जरूर करें क्योंकि इस दिन शनैश्चरी अमावस्या होने वाली है और इससे पितरों को सद्गति की प्राप्ति होती है।
कहा जाता है सूर्य ग्रहण के दिन कंबल दान करने से जहां राहु और केतु का बुरा प्रभाव नष्ट हो जाता है वहीं इससे करियर और कारोबार को सफलता मिलती है।

* सूर्य ग्रहण के दिन पंचधान अनाज का दान करें। इसका मतलब है गेहूं, जौ, मूंग, धान और तिल।

सूर्य ग्रहण के दिन सीधा दान दान करना चाहिए, यानी घी, आटा, नमक, गुड़, तेल, शक्कर।

सूर्य ग्रहण के दिन वस्त्र दान करें। जी हाँ, इसमें कुर्ता, पायजामा, धोति आदि होते हैं।

सूर्य ग्रहण के दिन दूध, दही, घी, चावल और शहद दान करना चाहिए।

इन 5 राशियों के लिए सबसे शुभ है साल का पहला सूर्य ग्रहण

30 अप्रैल को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं?

बिहार में दंपत्ति की हत्या, बिस्तर पर मिला पत्नी का शव तो पति की लाश घर से 2 किलोमीटर दूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -