30 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण, इन 3 राशियों के लिए है बहुत शुभ
30 अप्रैल को लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण, इन 3 राशियों के लिए है बहुत शुभ
Share:

आप सभी जानते ही होंगे सालभर में लगने वाले ग्रहणों का विशेष महत्व है। जी हाँ और सूर्य ग्रहण से लेकर चंद्र ग्रहण सभी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। आप सभी को बता दें कि साल 2022 में कुल 4 ग्रहण लगने जा रहे हैं। ऐसे में ग्रहण का व्यक्ति के जीवन पर खास असर देखा जा सकता है। आप सभी को बता दें कि साल 2022 का पहला ग्रहण 30 अप्रैल को सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) लगेगा। ऐसे में सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद च्रंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022) लगने जा रहा है। कहा जा रहा है इन दो बड़े ग्रहणों का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव लोगों के जीवन में देखा जा सकता है। वहीं अगर हम ज्योतिषीयों की मानें तो साल 2022 में लगने वाला सूर्य ग्रहण मेष राशि में लगेगा। इसी के साथ 15 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लगने जा रहा है। अब हम आपको बताते हैं इन ग्रहणों का किन राशियों को विशेष लाभ मिलेगा।

मेष राशि: साल में लगने वाले इन दोनों ग्रहण का मेष राशि पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। जी हाँ, इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। करियर में तरक्की मिलेगी। केवल यही नहीं बल्कि इस राशि के जातकों के काम की तारीफ हर जगह होगी। नौकरी के अलावा बिजनेस वालों के लिए भी ये ग्रहण शुभ साबित होने वाले हैं। जी हाँ और नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों पर भी ग्रहण का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। इन्हे नौकरी में तरक्की मिलेगी। पदोन्नति की संभावना है। सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। पैसा कमाने के साथ-साथ निवेश का भी पूरा द्यान रखेंगे।

धनु राशि: साल के पहले और दूसरे ग्रहण का धनु राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। नई नौकरी मिल सकती है। इसी के साथ मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। धन वृद्धि की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पहले से ज्यादा मजबूती आएगी। किसी काम में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।

फुलेरा दूज के दिन करें इन मन्त्रों का जाप, हर मनोकामना होगी पूरी

बार-बार होता है एक्सीडेंट तो ये ग्रह हो सकते हैं कारण, जानिए कैसे बचें?

फुलेरा दूज के दिन कर सकते हैं यह 3 उपाय, शादीशुदा जीवन रहेगा बेहतरीन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -