सूर्य देव को इन मन्त्रों से करें खुश, होगा बड़ा चमत्कार
सूर्य देव को इन मन्त्रों से करें खुश, होगा बड़ा चमत्कार
Share:

रविवार के दिन को सूर्य देवता को समर्पित माना जाता है। कहते हैं इस दिन सूर्य देव का पूजन लाभदायक होता है। वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर इस दिन विधि-विधान के साथ सूर्य देवता की अराधना सुबह-सुबह की जाए तो उसका फल बेहद कल्याणकारी होता है। जी दरअसल सूर्य देव की कृपा से लोगों को मान-सम्मान,यश और वैभव की की प्राप्ति होती है। इसके अलावा सूर्य देव के पूजन से हर काम में सफलता मिलती है।

कहा जाता है जो लोग रोज सूर्य को अर्ध्य देते हैं वो जीवन में बहुत तरक्की करते हैं। जी हाँ और शास्त्रों में भी यह लिखा हुआ है कि किसी भी देवी-देवता की विशेष कृपा पाने के लिए मंत्र जप सबसे उत्तम रास्ता है। जी हाँ और अगर मंत्रों का जाप सही विधि, नियम और निष्ठा के साथ किया जाए, तो जीवन में कई तरह के लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। आप सभी को बता दें कि रविवार के दिन सूर्य की उपासना करते वक्त इन मंत्रों का जाप किया जाए तो मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं इन मन्त्रों को।

रविवार के दिन करें इन मंत्रों का उच्चारण

सूर्य प्रार्थना मंत्र
ग्रहाणामादिरादित्यो लोक लक्षण कारक:।
विषम स्थान संभूतां पीड़ां दहतु मे रवि।।

सूर्य देव का वैदिक मंत्र
ऊँ आकृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यण्च । हिरण्य़येन सविता रथेन देवो याति भुवनानि पश्यन ।।

सूर्य तांत्रोक्त मंत्र
ॐ घृणि: सूर्यादित्योम, ऊँ घृणि: सूर्य आदित्य श्री, ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय: नम:, ऊँ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नम:।।

संतान प्राप्ति मंत्र
ओम भास्कराय पुत्रं देहि महातेजसे।
धीमहि तन्नः सूर्य प्रचोदयात्।।

अब आप भी फ्री में पका सकते है 3 वक़्त का खाना, जानिए कैसे...?

आँखों की रोशनी है बढ़ाना तो हर रविवार करें यह उपाय

16 जुलाई को कर्क राशि में गोचर करेंगे सूर्य देव्, इन 4 राशियों पर पड़ेगा खास प्रभाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -