2022 में लगेंगे 4 ग्रहण, देखिये लिस्ट
2022 में लगेंगे 4 ग्रहण, देखिये लिस्ट
Share:

साल 2022 आ चूका है और इस साल में 2 सूर्य और 2 चंद्र ग्रहण (Surya And Chandra Grahan 2022) लगने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अमावस्या को सूर्य ग्रहण और पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण लगता है। मान्यता के मुताबिक ग्रहण के दौरान शुभ कार्य नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस समय सूतक काल रहता है। अब हम आपको बताने जा रहे हैं साल 2022 में आने वाले ग्रहण की सूची-

1. पहला सूर्य ग्रहण- 30 अप्रैल को साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा, जो भारत और विश्व के कई देशों में दिखाई देगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा।

ग्रहण का समय- यह ग्रहण दोपहर 12:15 मिनट पर शुरू होगा तथा शाम 04:07 मिनट पर समाप्त होगा।

2. दूसरा सूर्य ग्रहण- (Second Surya Grahan 2022)

साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा और भारत के साथ-साथ विश्व के कई देशों में दिखाई पड़ेगा। इसका प्रभाव भारत में आंशिक रहेगा, अत: सूतक मान्य नहीं रहेगा।

ग्रहण का समय- 25 अक्टूबर को शाम 04:29 मिनट पर शुरू होकर शाम 05:42 मिनट पर समाप्त होगा।

3. पहला चंद्र ग्रहण-(First Chandra Grahan 2022)

साल 2022 में 16 मई 2022 को पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण रहेगा। यह भारत और विश्व के कई महादेशों में दिखाई देगा। इसमें सूतक मान्य होगा।

ग्रहण का समय- यह प्रात: 07:02 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12:20 मिनट पर ग्रहण की समाप्ति होगी।

4. दूसरा चंद्र ग्रहण-(Second Chandra Grahan 2022)

साल 2022 में 8 नवंबर को दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा और यह भी पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। यह भारत तथा विश्व और कई महादेशों में दिखाई पड़ेगा। इसमें सूतक भी मान्य रहेगा।

ग्रहण का समय-8 नवंबर 2022 को दोपहर 01:32 मिनट से शुरू होगा तथा शाम 07:27 मिनट पर समाप्त होगा।

रविवार को जरूर करें सूर्य देव के 108 नामों का जाप, बनेंगे सभी काम

माता वैष्णो का ऐसा भक्त जिसकी कहानी सुनकर रो पड़ेंगे आप

आखिर क्यों तिरुपति बालाजी में दान किये जाते हैं बाल, रोचक है कथा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -