लोकसभा चुनाव: भाजपा-शिवसेना कर रहे महाराष्ट्र में जीत का दावा, पर सर्वे दिखा रहा दुसरे आंकड़े
लोकसभा चुनाव: भाजपा-शिवसेना कर रहे महाराष्ट्र में जीत का दावा, पर सर्वे दिखा रहा दुसरे आंकड़े
Share:

मुंबई: देश के दूसरे सबसे बड़े राजनितिक राज्य महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों के लिए आम चुनावों को देखते हुए एक सर्वे किया गया है। महाराष्ट्र में एनडीए के 48 में से 37 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने की संभावना जताई जा रही है, जबकि यूपीए को 11 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है। ये प्रदर्शन यूपीए के लिए पिछली बार के मुकाबले कुछ बेहतर रह सकता है।

लोकसभा चुनाव: बिहार महागठबंधन का पेंच सुलझा, ये है राजद और कांग्रेस का सीट शेयरिंग फार्मूला

गत लोकसभा चुनाव यानी 2014 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 23 और शिवसेना को 18 यानी एनडीए को कुल 48 लोकसभा सीटों में से 41 सीटों पर जीत मिली थीं, किन्तु इस बार उसे चार सीटें कम मिल सकती हैं। जबकि यूपीए को चार सीटें अधिक मिल सकती हैं। पिछली बार यूपीए ने महाराष्ट्र में मात्र सात सीटों पर जीत दर्ज की थीं। इनमें से कांग्रेस दो, एनसीपी चार और स्वाभिमानी पार्टी को एक सीट पर जीत हासिल हुई थी।

लोकसभा चुनाव: पीएम मोदी बोले, विपक्ष के पास नहीं कोई विकल्प, बहुमत के साथ बनेगी भाजपा सरकार

यह सर्वे 15 से 22 मार्च के मध्य किया गया था। इसमें सभी 48 लोकसभा सीटों के 12 हजार 48 लोगों को शामिल किया गया था। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए चुनाव कार्यक्रम के अनुसार आपको बता दें कि, महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों में वोटिंग होनी हैं। 7 सीटों के लिए 11 अप्रैल, 10 सीटों के लिए 18 अप्रैल, 14 सीटों के लिए 23 अप्रैल और 17 सीटों के लिए 29 अप्रैल को मतदान किया जाएगा।

खबरें और भी:-

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस नेता ने बताया क्यों नहीं हो पाया महागठबंधन, राहुल गाँधी को लेकर दिया बड़ा बयान

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी शिवपाल की प्रत्याशी तनुश्री त्रिपाठी

भाजपा सांसद का विवादित बयान, कहा - किसी ने अंगुली दिखाई तो वो तोड़ दी जाएगी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -