हैरतंअगेज! हिन्दू लड़की का दुष्कर्म कर किया दोस्तों के हवाले, बनाया अश्लील वीडियो और फिर...
हैरतंअगेज! हिन्दू लड़की का दुष्कर्म कर किया दोस्तों के हवाले, बनाया अश्लील वीडियो और फिर...
Share:

बोकारो: झारखंड के बोकारो मौजूद आजादनगर इलाके के सिवंडीह में ‘लव जिहाद’ एवं गैंगरेप सहित कई मामलों में फरार अपराधी आरजू मल्लिक पर सख्त कार्रवाई करते हुए उसके घर को तोड़ दिया गया है। आरजू मल्लिक पर अपना असली मजहब तथा नाम छिपा कर हिन्दू महिला से जबरन शादी करने एवं अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करने का आरोप है। इस घटना में पीड़िता ने आरजू मल्लिक सहित उसके 4 साथियों खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था, जिसके पश्चात् से अपराधी फरार है।

वही गैंगरेप सहित कई मामलों में वांछित अपराधी आरजू मल्लिक का घर बोकारो में BSL की जमीन पर अवैध तरीके से बना हुआ था। इस घर को तोड़ने के लिए BSL मैनेजमेंट व एसडीओ अदालत ने बोकारो पुलिस की अनुशंसा पर माराफरी पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। आरजू मल्लिक के घर को तोड़ने गई टीम के साथ एक मजिस्ट्रेट को भी पूरी कार्रवाई पर ध्यान रखने के लिए बोला गया था। तत्पश्चात, प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरजू मल्लिक के घर को तोड़ दिया है। बता दें कि अदालत के आदेश के पश्चात् फरार अपराधी आरजू मल्लिक के घर की पहले ही कुर्की-जब्ती हो चुकी थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरजू ने वर्ष 2021 में झारखंड के बोकारो में स्वयं को हिन्दू बताते हुए एक हिन्दू युवती से मित्रता की। तत्पश्चात, उसे जबरन स्वामी सहजानंद महाविद्यालय के गेट के पास से उठाकर कोऑपरेटिव कॉलोनी के एक मकान में ले गया था। जहाँ, पहले से ही पंडित बुलाया गया था तथा फिर उसने लड़की से जबरन शादी कर ली। तत्पश्चात, उसने लड़की के साथ दुष्कर्म कर लड़की को अपने दोस्तों को सौंप दिया था। आरजू के दोस्तों ने भी लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। आरजू ने युवती के साथ हुई इस पूरी घटना का अश्लील वीडियो भी बनाया था। इस वीडियो को उसने अपने साथियों को बाँट दिया। आरजू मल्लिक इस वीडियो के सहारे लड़की को निरंतर ब्लैकमेल करता रहा। इस के चलते आरजू ने लड़की को शारीरिक एवं मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया। जिससे परेशान होकर लड़की ने बोकारो के चास थाने में अपराधी आरजू सहित कुल 5 व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद से आरजू फरार बताया जा रहा है।

स्कूल के प्रभारी प्राचार्य ने की ऐसी करतूत, बच्चों में दहशत का माहौल

बंगाल से पाकिस्तानी जासूस पीर मोहम्मद गिरफ्तार, मोबाइल से मिले कई सुराग

हरियाणा से किडनैप हुई महिला, राजस्थान में 36 दिनों तक लगातार हुआ सामूहिक बलात्कार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -