प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी महान देशभक्त भगत सिंह को श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी महान देशभक्त भगत सिंह को श्रद्धांजलि
Share:

आजादी के लिए अपनी जान न्‍यौछावर कर इस दुनिया को छोड़कर जाने वालों की लिस्ट में एक नाम भगत सिंह का भी शामिल है। अब आज 28 सितंबर को महान देशभक्त शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जन्‍म जयंती है। आप सभी जानते ही होंगे कि भगत सिंह एक महान देशभक्त थे, और उन्हें अपने प्राणों से ज्यादा देश की स्वतंत्रता और सम्मान प्यारा था। अब आज कई बड़े-बड़े नेताओं ने भगत सिंह को याद किया है और उन्हें नमन किया है। देश के प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने आज उन्‍हें याद कर श्रद्धांजलि दी है।

आप देख सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा- 'आजादी के महान सेनानी शहीद भगत सिंह को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। वीर भगत सिंह हर भारतीय के दिल में बसते हैं। उनके साहसी बलिदान ने अनगिनत लोगों में देशभक्ति की चिंगारी जलाई। मैं उनकी जयंती पर उन्हें नमन करता हूं और उनके महान आदर्शों को याद करता हूं।' वहीँ उनके अलावा अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा- 'भगत सिंह जी को अपने प्राणों से ज्यादा देश की स्वतंत्रता और सम्मान प्यारा था। वो अल्पायु में ही अपने साहस व क्रांतिकारी विचारों से न सिर्फ भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सर्वोच्च प्रतीक बने बल्कि उनके राष्ट्रप्रेम ने पूरे देश को एक किया। ऐसे महान देशभक्त की जयंती पर उन्हें चरण वंदन।'

उनके अलावा क्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा- 'मां भारती के वीर सपूत और अमर क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने की उनकी वीरगाथा भारतवासियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।' इसी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखा- परम देशभक्त, महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत माँ के अमर वीर सपूत शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन। अपनी अल्पायु में अपने शौर्य एवं पराक्रम से जनमानस में स्वाधीनता की अलख जगाने और मां भारती के लिए न्यौछावर आपका जीवन युवाओं में सदैव देशप्रेम की लौ जलाता रहेगा।'

वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा- 'शहीद ए आजम भगत सिंह जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। वह साहस और देशभक्ति के प्रतीक थे, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके आदर्श और शहादत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगे।' इसी तरह कई नेताओं ने शहीद ए आजम भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें याद किया है।

शहीद-ए-आजम भगत सिंह को बचपन से ही था भारत को आजाद करवाने का जूनून

‘सरदार उधम सिंह’ में ये एक्टर निभाएंगे शहीद भगत सिंह का किरदार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक़ को पड़ा दिल का दौरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -