'बच्चों की हत्यारी सरकार..', ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शन के बीच सर्वोच्च नेता की भांजी गिरफ्तार
'बच्चों की हत्यारी सरकार..', ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शन के बीच सर्वोच्च नेता की भांजी गिरफ्तार
Share:

तेहरान: इस्लामी मुल्क ईरान में जारी हिजाब विरोधी प्रदर्शन के बीच ईरान पुलिस ने वहाँ के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की भांजी फरीद मोरादखानी को अरेस्ट कर लिया है। दरअसल, मोरादखानी ने यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने ईरानी सरकार की आलोचना करते हुए उसे ‘जानलेवा और बच्चों की हत्या करने वाली सरकार’ बताया था, जिसके बाद उन्हें अरेस्ट किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, फरीद मोरादखानी को जिस वीडियो के आधार पर अरेस्ट किया गया है, उस वीडियो उन्होंने ईरान के लोगों से आग्रह करते हुए कहा था कि, 'स्वतंत्र लोगों, हमारे साथ रहो। अपनी सरकारों से कहो कि वह इस जानलेवा और बच्चों की हत्या करने वाले शासन का समर्थन करना बंद करें। यह शासन अपने किसी भी धार्मिक सिद्धांत के प्रति वफादार नहीं है। ईरानी शासन अपनी शक्ति को कायम रखने के अतिरिक्त किसी भी अन्य नियम या कानून को नहीं जानता है।'

इसके साथ ही, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र (UN) की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि, 'UN ने यहाँ बहादुर ईरानियों पर हो रहे खुले उत्पीड़न के लिए खेद जताने और अप्रभावी बयानों के अलावा क्या किया है।' हालाँकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फरीद मोरादखानी का यह वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया था। बताया जा रहा है कि फरीद मोरादखानी की गिरफ्तारी बुधवार (23 नवंबर) को हुई है। इस गिरफ्तारी की पुष्टि उनके भाई महमूद मोरादखानी ने की है।

बता दें कि ईरान में मोरादखानी को मृत्युदंड विरोधी कार्यकर्ता के तौर पर जाने जाता है, उन्होंने कई मोर्चों पर मृत्युदंड देना का खुला विरोध किया था। यह पहली दफा नहीं है, जब फरीद मोरादखानी को गिरफ्तारी का सामना करना पड़ा हो, इससे पहले उन्हें इसी वर्ष जनवरी में अरेस्ट किया गया था। यह गिरफ्तारी अक्टूबर 2021 के एक वीडियो कांग्रेस के बाद हुई थी, जिसमें उन्होंने शाह मोहम्मद रजा पहलवी की विधवा फराह दीबा की दिल खोलकर तारीफ की थी। बता दें कि फरीद मोरादखानी ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनई की बहन बादरी की पुत्री हैं। बादरी वर्ष 1980 के दशक में अपने परिवार से अलग हो गईं थीं और इराक भाग गई थीं।

NASA का दावा- पृथ्वी के करीब से गुजरेगा कई फ़ीट चौड़ा एस्‍टेरॉयड, मचेगी भारी तबाही

यूक्रेन से युद्ध में अरबों डॉलर खर्च कर चुके हैं पुतिन, सामने आई सनसनीखेज रिपोर्ट

दुनिया की सबसे बड़ी परमाणु शक्ति बनना हमारा लक्ष्य - किम जोंग उन का ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -