सुप्रीम कोर्ट: रोहिंग्या शरणार्थियों पर आखिरी सुनवाई जनवरी 2019 में होगी
सुप्रीम कोर्ट: रोहिंग्या शरणार्थियों पर आखिरी सुनवाई जनवरी 2019 में होगी
Share:

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने रोहिंग्या शरणार्थियों पर जनवरी तक के लिए सुनवाई स्थगित कर दी है। जानकारी के अनुसार बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आज रोहिंग्या पर सुनवाई करते हुए मामले की आखिरी सुनवाई को जनवरी 2019 तक के लिए स्थगित कर दिया है। वहीं बता दें कि म्यांमार में सैन्य अत्याचार के बाद रोहिंग्या मुसलमानों ने बहुत तेजी से पलायन किया था। जिसके बाद हजारों की संख्या में रोहिंग्या बांग्लादेश और भारत पहुंचे थे। 

जिस कंपनी ने रॉबर्ट वाड्रा को जमीन खरीदने के लिए कर्ज दिया उसे टैक्स में मिली छूट

वहीं रोहिंग्या मुस्लिमों ने भारत में शरण ली जिसका भारत सरकार ने विरोध किया और उन्हें भारत के लिए खतरा तक बताया। इसके साथ ही भारत ने देश में बसे 40,000 रोहिंग्या शरणार्थियों की घर वापसी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि म्यांमार के नागरिकों को उनके देश भेजा जाएगा। इसके अलावा बता दें कि म्यांमार में उनके खिलाफ हिंसा के चलते बड़े पैमाने पर रोहिंग्याओं को भारत और बांग्लादेश के लिए पलायन करना पड़ा था। 25 अगस्त 2017 को म्यांमार के रखाइन प्रांत में हिंसा से रोहिंग्याओं के पलायन की शुरुआत हुई थी। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक तकरीबन 6.5 लाख रोहिंग्या म्यांमार से पलायन कर गए थे। 

भोपाल: सोते वक्त पति पर अटैक किया पत्नी ने, प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या

 गौरतलब है कि म्यांमार की बहुसंख्यक आबादी बौद्ध है। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार राज्य की करीब 10 लाख की आबादी को जनगणना में शामिल नहीं किया गया था। जिसके बाद रिपोर्ट में इस 10 लाख की आबादी को मूल रूप से इस्लाम धर्म को मानने वाला बताया गया है। वहीं बता दें कि जनगणना में शामिल नहीं की गई आबादी को रोहिंग्या मुसलमान माना जाता है। इनके बारे में कहा जाता है कि वे मुख्य रूप से अवैध बांग्लादेशी प्रवासी हैं। सरकार ने उन्हें नागरिकता देने से इनकार कर दिया है। हालांकि वे पीढ़ियों से म्यांमार में रह रहे हैं। 


खबरें और भी 

भारत के युवा क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ दर्शकों ने ली सेल्फी, ऑस्ट्रेलिया में लगी लंबी कतार

प्रधानमंत्री के पकौड़ा प्लान से प्रेरणा लेकर इस युवक ने बदल डाली कई लोगों की जिंदगी

इंदिरा गांधी कृषि विवि में पहली बार प्रयोग हो रहा शुरू, अब इजराइल की तकनीक से पकड़ेंगे मछली

जनवरी 2019 में सुप्रीम कोर्ट करेगा अंतिम फैसला, रोहिंग्या मुसलमानों को मिलेगी शरण या फिर छोड़ना होगा देश

देश के किसान अब सैटेलाइट की मदद से फसलों की सेहत जानेंगे किसान

नॉएडा पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के गिरोह का किया भंडाफोड़, विदेशी पुलिस भी कर रही थी तलाश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -