इतनी संपत्ति होने के बाद भी सुब्रत रॉय जेल में क्योंः SC
इतनी संपत्ति होने के बाद भी सुब्रत रॉय जेल में क्योंः SC
Share:

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट भी सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय की संपत्ति के बारे में जानकर हैरान है। कोर्ट का कहना है कि इतनी बड़ी दौलत का मालिक होने के बाद भई सुब्रत रॉय दो सालों से जेल में क्यों है। जब उनके पास इतनी अधिक संपत्ति है, तो वो सारे बकायों का भुगतान क्यों नहीं करते।

बुधवार को सुब्रत रॉय की संपत्ति की जांच की गई। कोर्ट ने ये प्रश्न तब पूछे जब वो रॉय की अंतरिम जमानत को 6 माह के लिए बढ़ाने पर सुनवाई कर रहा था। सुब्रत रॉय के वकील कपिल सिब्बल से उनकी संपत्ति से संबंधित दस्तावेज अदालत को सौपतें हुए यह आश्वस्त किया कि सहारा प्रमुख देश छोड़कर नहीं जाएंगे।

रॉय पर करीब 36000 करोड़ का बकाया है, जिसमें से 12000 करोड़ उन्होने सेबी को चुका दिया है। जस्टिस टी एस ठाकुर, जस्टिस ए आर दवे और एके सिकरी की बेंच के सामने सिब्बल ने बंद लिफाफे में रॉय की संपत्तियों का ब्योरा दिया। इसमें देश व विदेश में स्थित संपत्ति, सोने व कई कीमती सामानों को ब्योरा दिया गया।

सिब्बल ने कोर्ट से अपील की कि रॉय के संपत्ति के डिटेल को गुप्त ही रखा जाए। यदि रॉय को कोर्ट द्वारा 6 माह की बेल मिलती है, तो वो कर्ज की सारी रकम चुका देंगे। यदि ऐसा नहीं होता है, तो सेबी उनकी संपत्ति बेच सकती है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -