अयोध्या मामला: सुप्रीम कोर्ट ने पुछा, क्या अब भी अयोध्या में हैं श्री राम के वंशज ?
अयोध्या मामला: सुप्रीम कोर्ट ने पुछा, क्या अब भी अयोध्या में हैं श्री राम के वंशज ?
Share:

नई दिल्ली: सर्वोच्च न्यायालय ने राजनीतिक रूप से संवेदनशील राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में शामिल पक्षों में से एक राम लला विराजमान से शुक्रवार को सवाल किया कि क्या रघुवंश (भगवान राम के वंशज‍ों) में से कोई अब भी अयोध्या में निवास कर रहा है? CJI रंजन गोगोई के नेतृत्व वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ ने राम लला विराजमान के लिए पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता के पराशरन से यह सवाल किया। 

पीठ ने कहा कि, 'हम मात्र सोच रहे हैं कि क्या 'रघुवंश' वंश का कोई शख्स अब भी अयोध्या में रह रहा है।' पीठ ने कहा कि यह सवाल जिज्ञासावश पूछा जा रहा है। पराशरन ने जवाब दिया कि, 'मुझे इसकी जानकारी नहीं है। हम इसका पता लगाने का प्रयास करेंगे।' आपको बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय अब अयोध्या मामले में रोजाना सुनवाई कर रहा है। सुनवाई के चौथे दिन, पराशरन सुप्रीम कोर्ट के सवालों का जवाब दे रहे थे कि 'जन्मस्थानम' (देवता का जन्म स्थान) कैसे 'न्यायिक व्यक्ति' के तौर पर माना जा सकता है।

उन्होंने कहा कि, 'हिंदू धर्म में आवश्यक नहीं है कि उसी स्थान को मंदिर माना जाए जहां प्रतिमाएं हों। हिंदू किसी भी निश्चित रूप में देवताओं की पूजा नहीं करते हैं, बल्कि वे उन्हें दिव्य अवतार के रूप में पूजते हैं जिनका कोई निश्चित रूप नहीं है।' इस मामले में सुनवाई 13 अगस्त को भी जारी रहेंगी। इससे पहले गुरुवार की सुनवाई के दौरान ऋग्वेद, श्लोक, नदी तक का उल्लेख किया गया था, तब सर्वोच्च न्यायालय के जज निर्मोही अखाड़ा और रामलला विराजमान के वकीलों को सुन रहे थे। 

जब हिन्दुस्तान को मिली आजादी, जानिए तब कितनी थी आबादी ?

असम NRC: 40 लाख लोगों में से कितने जाएंगे बांग्लादेश, फैसले में 22 दिन शेष !

पंजाब विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार किया AAP विधायक एचएस फुलका का इस्तीफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -