थलाइवा से जुड़े इन किस्सों को पढ़कर समझ जाएंगे आप, आखिर क्यों उन्हें मिला दादा साहेब फाल्के अवार्ड
थलाइवा से जुड़े इन किस्सों को पढ़कर समझ जाएंगे आप, आखिर क्यों उन्हें मिला दादा साहेब फाल्के अवार्ड
Share:

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत यानि थलाइवा को आज कौन नहीं जानता। रजनीकांत को लोग भगवान मानते हैं और उनकी पूजा भी करते हैं। रजनीकांत आज के समय में उन मशहूर सितारों की लिस्ट में शामिल है जिनकी फैन फॉलोविंग करोड़ो में है। उनके नाम से ही उनकी फिल्म सुपरहिट हो जाती है। रजनीकांत की फिल्म को देखने के लिए लोग सुबह से ही सिनेमाघर के बाहर खड़े हो जाते हैं और टिकट काउंटर खुलने का इंतज़ार करते हैं। रजनीकांत की छवि आज लोगों की नजरों में भगवान जैसी है और वह उन्हें भगवान जैसे ही पूजा करते हैं। वैसे कई ऐसी जगह भी हैं जहाँ लोगों ने अपने घरों के मंदिर में रजनीकांत की फोटो लगा रखी है। इसके अलावा रजनीकांत के मंदिर भी बने हैं जिनके बारे में आपने सुना या पढ़ा होगा। अब आज रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवार्ड मिला है और इसके लिए उन्हें देश के प्रधानमंत्री तक ने बधाई दी है। जल्द ही रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया जाने वाला है। फिलहाल हम आपको रजनीकांत के वो किस्से बताने जा रहे हैं जो चौकाने वाले रहे हैं। आइए बताते हैं।

जब पुलिस ने रोका था रजनीकांत को - ये किस्सा है साल 1992 का। उस दौरान हुआ कुछ यूँ था कि सभी हैरान रह गए थे। जी दरअसल उस दौरान रजनीकांत कहीं जा रहे थे तभी उनकी गाड़ी को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने उन्हें कहा आपको ट्रैफिक में इंतज़ार करना होगा क्योंकि आधे घंटे में यहाँ से CM की गाड़ी जाने वाली है। यह सुनकर रजनीकांत ने उन्हें कहा- 'सारे लोग परेशान हो रहे हैं और CM की गाड़ी अभी देर से आएगी, तो आप सभी को जाने दो। रजनीकांत की इस बात को सुनकर भी पुलिसवाला नहीं माना और उन्होंने रजनीकांत को कहा- नहीं सर आपको रुकना होगा। यह सुनने के बाद रजनीकांत अपनी गाड़ी से उतरे और पास में स्थित एक दुकान में जाकर खड़े हो गए। उन्हें वहां देखने के बाद लोग हैरान रह गए और देखते ही देखते रजनीकांत के पास भारी मात्रा में भीड़ जमा होती गई। यह सब देखकर पुलिस वहां आई और उन्होंने रजनीकांत से कहा- 'सर कृपा कर आप यहाँ से चले जाइए। इस बात को सुनकर रजनीकांत ने कहा- मैंने तो पहले भी यही कहा था कि हमे जाने दो, रास्ता रोको लेकिन आधा घंटा बहुत ज्यादा समय है। यह कहकर रजनीकांत वहां से निकल गए और वहां के लोगों को भी जाने दिया गया।

बीमार फैन को किया था फ़ोन- रजनीकांत के करोड़ों फैंस हैं और वह भी अपने फैंस का बहुत ध्यान रखते हैं और उनसे प्यार करते हैं। रजनीकांत का मानना है कि वह आज जो कुछ भी हैं अपने फैंस के कारण ही है क्योंकि अगर फैंस नहीं होते तो आज वह सुपरस्टार नहीं होते। वैसे रजनीकांत का यह किस्सा भी बड़ा मशहूर है कि उन्होंने अपने बीमार फैन को कॉल किया था। जी हाँ, यह किस्सा है साल 2020 का। जी दरअसल साल 2020 में रजनीकांत का फैन मुत्थामानी बीमार हो गया था। मुत्थामानी ने आज से 46 साल पहले रजनीकांत का सबसे पहला फैन क्लब तैयार किया था और आज वह रजनीकांत का सुपर फैन है। ऐसे में जैसे ही रजनीकांत को पता चला कि मुत्थामानी बीमार है और अस्पताल में एडमिट है वैसे ही रजनीकांत ने फ़ोन घुमाया और मुत्थामानी से पूछा- 'अब बेहतर महसूस हो रहा है, मैं तुम्हारे जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करूँगा।' रजनीकांत से बात करने के बाद मुत्थामानी ने कहा था वह जल्द ही बिलकुल ठीक हो जाएंगे और अब वह ठीक हैं। वैसे साल 2020 में ही रजनीकांत ने अपने एक कोरोना पॉजिटिव फैन को वॉइस मैसेज भेजा था और उसके अंदर आत्मविश्वास जगाने की कोशिश की थी। रजनीकांत इस तरह अपने फैंस से बात करते रहते हैं।

इंटरव्यू लेने आई लड़की को कर दिया था प्रपोज- रजनीकांत की फिल्मों के सुपरहिट जाने से आप यह समझ सकते हैं कि उनकी फैन फॉलोविंग कितनी है। वैसे रजनीकांत के फैंस की लिस्ट में केवल लड़के ही नहीं बल्कि लडकियां भी लाखों की संख्या में हैं। आज उनके फैंस की लिस्ट में लड़कियों की तादाद भी काफी अधिक है और आज भी लडकियां उनके शादी करने के लिए बेताब हैं। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रजनीकांत ने साल 1981 में ही शादी कर ली थी और उनकी पत्नी का नाम लता रंगाचारी है। वैसे फिलहाल जो किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं वह साल 1980 का है। उस दौरान रजनीकांत का इंटरव्यू लेने के लिए लता रंगाचारी आईं थीं। उन्हें उनका इंटरव्यू कॉलेज मैगजीन के लिए चाहिए था। उस दौरान जैसे ही लता ने इंटरव्यू खत्म किया वैसे ही रजनीकांत ने कहा उन्हें लता से शादी करनी है। यह सुनने के बाद लता के तो होश ही उड़ गए। उस दौरान लता 20 साल की थीं। कुछ ही समय बाद रजनीकांत लता के माता-पिता से मिले और फिर उन्होंने लता से शादी कर ली।

फिल्म रिलीज के दो दिन पहले सिनेमाघर के बाहर पहुंच जाते हैं लोग- रजनीकांत एक ऐसे अभिनेता है जिनकी फिल्म देखने के लिए लोग दो दिन पहले से ही सिनेमाघरों के बाहर बैठ जाते हैं। वहीं कई लोग ऐसे हैं जो फिल्म रिलीज होने वाले दिन सुबह 4 बजे से ही सिनेमाघरों के बाहर खड़े हो जाते हैं। सभी फिल्म का पहला शो देखने के लिए बेताब रहते हैं और यही वजह है कि आज रजनीकांत की अधिकतर फ़िल्में सुपरहिट ही होती हैं। वैसे रजनीकांत की अब तक कई ऐसी दमदार फ़िल्में रहीं हैं जिन्हे देखने के लिए लोग सुबह से लाइन में लगे रहे हैं और फिल्म देखने के बाद फिल्म की तारीफ़ करते नहीं थके हैं। रजनीकांत ने अपने करियर में इतनी सफलता हासिल की है कि उनके लिए यह सब होना लाजमी है।

फिल्म की सफलता के लिए फैंस रखते हैं व्रत- दुनियाभर में रजनीकांत की फैन फॉलोविंग है और लोग उनकी हर एक फिल्म को सुपरहिट होते देखना चाहते हैं। रजनीकांत के करोड़ों फैंस दिन-रात भगवान से उनकी सलामती से लेकर उनकी फिल्म के सुपरहिट जाने तक के लिए प्रार्थना करते हैं। रजनीकांत की फिल्म दरबार जब रिलीज होने वाली थी तब उनके फैन ने 15 से 20 दिनों तक का व्रत किया था और उस व्रत का कारण केवल यही था कि दरबार सुपरहिट हो जाए। खैर यह पहली बार नहीं है जब ऐसा कुछ हुआ हो, बल्कि इसके पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। अब तक रजनीकांत के कई फैंस ने उनके फिल्म के सुपरहिट होने के लिए व्रत रखा है।

अगर फिल्म नहीं करती अच्छी कमाई तो डिस्ट्रीब्यूटर्स को पैसे वापस करते हैं रजनीकांत- अब आप कहेंगे कि रजनीकांत की फिल्म सुपरहिट ही होती है वह कभी बेकार प्रदर्शन नहीं करती, वैसे अगर ऐसा होता भी है तो रजनीकांत अपने जेब से पैसे वापस लौटाते हैं।

सादा जीवन उच्च विचार- ऐसा लगता है यह कहावत रजनीकांत के लिए ही बनाई गई है। रजनीकांत भले ही आज करोड़ों रुपए कमा चुके हों लेकिन वह सादा जीवन ही जीते हैं। आज भी उनका जीवन बिलकुल सरल है। आप उन्हें देखेंगे तो वह आपको सिंपल धोती-कुर्ता पहने ही नजर आएँगे। आज रजनीकांत के पास कई बड़ी-बड़ी कार हैं, बंगले हैं लेकिन उनका जीवन बहुत ही सादा है। यह भी कहा जाता है कि रजनीकांत का कोई ड्राइवर नहीं है वह अपनी कार खुद चलाते हैं। वैसे एक किस्सा ऐसा भी है कि एक बार बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख़ ने उन्हें तोहफे में बीएमडब्‍लू की 7 सीरीज दी थी लेकिन रजनीकांत ने उन्हें वह कार वापस लौटा दी थी। इस बारे में काफी समय तक चर्चा हुई थी हालाँकि रजनीकांत ने इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा। वैसे इन सभी बातों को देखकर कहा जा सकता है कि रजनीकांत वाकई में बेहतरीन हैं और वह दादा साहेब फाल्के अवार्ड पाने के भी अधिकारी हैं।

फिनाले से पहले ही इंडियन आइडल का शो छोड़ेंगे पवनदीप राजन, फैंस को लगेगा भारी झटका

टीम इंडिया के कप्तान बन सकते हैं ऋषभ पंत !

तमिलनाडु चुनाव: DMK नेता ए राजा के प्रचार पर लगा बैन, मिली इस गलती की सजा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -