सर्दियों में जरूर खाने चाहिए ये सुपरफूड्स, नहीं होगा फ्लू और सर्दी-खांसी
सर्दियों में जरूर खाने चाहिए ये सुपरफूड्स, नहीं होगा फ्लू और सर्दी-खांसी
Share:

सर्दी के मौसम में कई तरह की बीमारियां जकड़ लेती है। ऐसे में सबसे गंभीर होती है फ्लू और सर्दी (flu and cold)। इन समस्याओं का सामना ठंड के दिनों में हर किसी को करना पड़ता है। वहीं इस दौरान जोड़ों का दर्द और त्वचा संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालाँकि इन सबके चलते हमारी इम्युनिटी (immunity) का मजबूत होना बहुत जरूरी है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे सुपरफूड्स (Superfoods) जिन्हे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए क्योंकि यह संक्रमण से लड़ने वाले विटामिन सहित महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रदान करते हैं। आइए बताते हैं।

लहसुन- लहसुन कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। नियमित रूप से लहसुन का सेवन इम्युनिटी को मजबूत करता है। इसे खाने से कैंसर को रोकने में मदद मिल सकती है। जी दरअसल इसमें एलिन नामक एक तत्व होता है, जो इसके तीखे स्वाद और सुगंध देता है।

अदरक- अदरक में ऑक्सीडेटिव और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह सर्दियों के दौरान गले में खराश को दूर करने में मदद करता है। जी दरअसल अब तक हुए कई अध्ययनों के अनुसार ये हृदय रोगों के जोखिम को कम करने के लिए भी जाना जाता है। इसी के साथ यह पाचन और मतली की समस्या को दूर करता है।

पालक- सर्दियों में आने वाला पालक मैग्नीशियम का एक बड़ा स्रोत है। ये मेटाबॉलिज्म, मांसपेशियों और तंत्रिका कार्यों को बनाए रखने के लिए आवश्यक है। इसके अलावा यह पौष्टिक पत्तेदार हरा साग हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

खट्टे फल- संतरा, नींबू और कीवी जैसे खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं, और यह सभी इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए आवश्यक है। वहीं इनसे मिलने वाला विटामिन सी सफेद रक्त कोशिकाओं के विकास में भी मदद करता है।

दही- इम्युनिटी में सुधार के अलावा दही मेटाबॉलिज्म की दर को भी बढ़ाती है। हालाँकि बाजार में उपलब्ध प्रोसेस्ड या फ्लेवर्ड दही से बचें।

शहद- शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। जी हाँ और शहद गले के संक्रमण और ब्रोन्कियल अस्थमा से बचने में मदद करता है।

पपीता- पपीता विटामिन सी से भरपूर होता है और आसानी से उपलब्ध होने वाले इस फल में पपैन नाम का एक पाचक एंजाइम भी होता है जो सूजन को कम करने में मदद करता है।

कोरोना की तीसरी लहर पर बेअसर रहेगा लॉकडाउन, जानिए क्या कहता है WHO

अगर दही के साथ खाते हैं पराठे तो आज ही छोड़े वरना...

सफर में उल्टी से हैं परेशान तो इन इन चीजों का करें सेवन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -