सुपर डांसर चैप्टर 4 में स्पेशल गेस्ट बनकर आएंगे कुमार सानू, शिल्पा के साथ करेंगे डांस
सुपर डांसर चैप्टर 4 में स्पेशल गेस्ट बनकर आएंगे कुमार सानू, शिल्पा के साथ करेंगे डांस
Share:

टीवी के मशहूर रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 सभी का मोस्ट फेवरेट रियलिटी शो है। शो को सुपर टैलेंटेड अनुराग बसु, गीता कपूर तथा शिल्पा शेट्टी जज कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त शो में कई सितारें भी स्पेशल मेहमान के तौर पर दिखाई दिए हैं। वही अब जानकारियां  हैं कि शो में कुमार सानू स्पेशल एपिसोड आएगा। इसमें कुमार सानू भी एंट्री करेंगे। ये एपिसोड बहुत स्पेशल होने जा रहा है। शो से संबंधित कुछ फोटोज भी सामने आ गई हैं।

कुमार सानू फादर्ड डे के अवसर पर शो में दिखाई देंगे। शो में एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस देखने को मिलेंगी। न सिर्फ प्रतियोगी बल्कि शिल्पा शेट्टी भी कुमार सानू के सांग्स पर डांस करती नजर आएंगी। वही इस एपिसोड के लिए शिल्पा शेट्टी ने सफ़ेद रंग की साड़ी पहनी हुई है। जिसमें वो बहुत सुन्दर नजर आ रही हैं। शो से संबंधित कुछ वीडियोज भी सामने आए हैं। इन वीडियो में प्रतियोगी एक से बढ़कर एक एक्ट करते नजर आ रहे हैं।  

ध्यान हो कि शिल्पा शेट्टी सुपर डांसर से बहुत वक़्त से जुड़ी हुई हैं। शो के चौथे सीजन में कुछ वक़्त के लिए शिल्पा शेट्टी ने ब्रेक लिया था। शिल्पा के स्थान पर उस समय मलाइका अरोड़ा दिखाई दी थी। हालांकि, जब शिल्पा शेट्टी वापस शो में आईं तो उनका ग्रैंड वेलकम हुआ था। सभी ने उनका खुले दिल से वेलकम किया था। बता दें कि शिल्पा शेट्टी फिटनेस फ्रीक हैं। वो अपनी योगा तथा वर्कआउट पर पूरा ध्यान रखती हैं। साथ ही वो फिटनेस टिप्स भी देती रहती हैं।

'नागिन' बनना चाहती हैं निक्की तंबोली, बोलीं- मैं एक अच्छी अदाकारा हूँ लेकिन...

मिथुन चक्रवर्ती को बहू मदालसा ने अनोखे अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की ये शानदार तस्वीर

फैंस को लगेगा झटका, 'खतरों के खिलाड़ी 11' से बाहर हुईं ये मशहूर अभिनेत्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -