21 की उम्र में सनी के साथ हुआ था बहुत कुछ, वीडियो शेयर कर बताया दर्द
21 की उम्र में सनी के साथ हुआ था बहुत कुछ, वीडियो शेयर कर बताया दर्द
Share:

मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी को आज सभी पसंद करते हैं। सनी ने अपने बेहतरीन अंदाज से सभी के दिलों को जीता है। सनी आज के समय में सबसे बेहतरीन अदाकारा हैं। सनी ने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना ली है। आप जानते ही होंगे उन्होंने रिएलिटी शो बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट अपने जलवे दिखाए थे। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। वह पर्दे पर एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन्स और डांस नंबर्स कर चुकी हैं। वैसे बीते दिनों ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बातें की हैं। जी दरअसल उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि मजह 21 की उम्र से ही उन्हें क्या-क्या झेलना पड़ा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

आप देख सकते हैं इस वीडियो में सनी ने अपने चुलबुले अंदाज में बेहद गंभीर और गहरी बातें शेयर कर दी हैं। उन्होंने अपना दर्द बयान करते हुए वीडियो में बताया कि '21 साल की उम्र से ही उन्हें नफरत भरे कमेंट्स मिलने शुरु हो गए थे।' उन्होंने बताया, 'उन्हें ईमेल के जरिए जजमेंटल और सेक्सेसिस्ट कमेंट भेजे जाते थे। उन्हें डांस मूव्स के लिए आलोचनाएं झेलनी पड़ीं। उन्हें इंडस्ट्री से कोई ऑफर और सपोर्ट नहीं मिला, यहां तक कि उन्हें अवॉर्ड शो पर बायकॉट कर दिया गया।'

इसी के साथ सनी ने अपने वीडियो में आगे यह भी बताया कि इन सबके बाद भी आज वो अपने सपने को जी रही हैं। उनके अनुसार उन्होंने अब तक का सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर गाना 'बेबी डॉल' तक दे डाला है। केवल इतना ही नहीं उन्होंने बताया उनके पास एक खूबसूरत परिवार है और वो एक सफल बिजनेस वुमन हैं। जी दरअसल उन्होंने अपना खुद का मेकअप ब्रैंड स्थापित किया है। इसी के साथ सनी आगे कहती हैं कि 'मैं जो भी हूं मुझे उस पर गर्व है, मैं खुद को खुद ही बनाने वाली महिला हूं'।

आज खुलेगा केजरीवाल का पिटारा, वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया पेश करेंगे डिजिटल बजट

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रिद्धिमा तिवारी ने महिलाओं को दिया खास मैसेज

Video: फैंस की भीड़ में फंसे वरुण धवन, गाडी के ऊपर चढ़कर जोड़ा हाथ और कही यह बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -