BB14: वीकेंड का वार में ग्लैमरस का तड़का लगाएंगी सुरभि चंदना और मोनालिसा
BB14: वीकेंड का वार में ग्लैमरस का तड़का लगाएंगी सुरभि चंदना और मोनालिसा
Share:

टीवी के बहुत ही पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 14 में दिन पर दिन नए तड़के लग रहे हैं। अब शो में नए साल का पहला वीकेंड का वार होने वाला है। ऐसे में घर में नए सितारे भी धमाल मचाने के लिए नज़र आने वाले हैं। इस लिस्ट में सनी लियोनी से लेकर मोनालिसा तक का नाम शामिल है। वैसे यह दोनों पहले ही इस शो का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं इन दोनों के अलावा शो में टीवी की 'नागिन' सुरभि चंदना और शो में उनके पति का किरदार निभाने वाले एक्टर शरद मल्होत्रा भी दिखाई देने वाले हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

यह सभी हस्तियां मिलकर इस वीकेंड का वार को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने वाली हैं। हाल ही में कलर्स चैनल ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। आप देख सकते हैं इस प्रोमो में सनी लियोनी, मोनालिसा, सुरभि और शरद कह रहे हैं कि 'सलमान सर ने उन्हें इनवाइट भेजा है। इसलिए वो इस साल के पहले वीकेंड का वार को स्पेशल बनाने आ रहे हैं।' वैसे एक तरफ तो यह सभी सितारे हैं जो इस वीकेंड का वार को स्पेशल बनाने आ रहे हैं वहीं दूसरी तरफ राखी सावंत और जैस्मीन भसीन की लड़ाई है जो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। नए प्रोमो में एक बार फिर से दोनों एक-दूसरे पर कमेंट करती दिखाई दे रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

खबरें हैं कि सनी लियोनी एक स्पेशल टास्क के लिए घर में दाखिल होंगी। वैसे आपको जानकारी तो होगी ही कि सनी बिग बॉस के 5वें सीजन में नज़र आई थीं। इस सीजन को जूही परमान ने जीता था, लेकिन सनी को काफी लोकप्रियता मिली थी और आज वह एक जानी-मानी अदाकारा हैं।

ग्राहकों को धन निकासी में दिक्कत ना हो, इसलिए PMC बैंक को दी गई मंजूरी - RBI

नए साल के आगाज के साथ बिग बॉस में होगा बड़ा धमाका, घर में बॉलीवुड की बेबी डॉल बिखेरेगी जलवे

एंबुलेंस में महिला ने दिया बच्ची को जन्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -