महीनों बाद पिता से मिले सनी के बच्चे, गले लगाने का इमोशनल वीडियो वायरल
महीनों बाद पिता से मिले सनी के बच्चे, गले लगाने का इमोशनल वीडियो वायरल
Share:

बॉलीवुड में सोने को बेबी डॉल कही जाने वाली अदाकारा सनी लियोन आए दिन सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस को कुछ ना कुछ ख़ास बताती रहती हैं। आए दिन उनके फोटोज और उनके वीडियो उनके परिवार के साथ आते रहते हैं। आपने देखा होगा उन्होंने अपने बच्चों-निशा, नूह और आशेर के साथ अब तक कई तस्वीरें शेयर की हैं जो बेहतरीन रहीं हैं। वैसे इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को मुंबई एयरपोर्ट का बताया जा रहा है जहाँ पर सनी के बच्चों की मुलाकात उनके पिता से हुई। जैसे ही पिता डेनियल वेबर को बच्चों ने देखा सभी उनसे लिपट गए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

जी दरअसल सनी लियोन पिछले कई दिनों से केरल में थी और अब इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि लंबे समय बाद बच्चों की मुलाकात पापा से हुई है। वैसे इस क्लिप में आप देख सकते हैं सनी की बेटी निशा अपने डैड की ओर दौड़ती हुई नजर आ रही हैं और फिर उनके गालों पर उन्हें किस भी करती हैं। इसी के साथ ही नूह और आशेर निशा को फॉलो करते हैं। वहीं सनी लियोन अपने डैड को गले लगाते हुए अपने बच्चों के पीछे खड़ी नजर आ रही हैं। अब इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स लगातार लाइक और कॉमेंट्स कर रहे है। इस वीडियो को देखने के बाद एक फैन ने लिखा, 'प्यार, शुद्ध और बिना शर्त के।' वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, 'यह इतना दिल छू लेने वाला है।'

इसी के साथ एक और यूजर ने लिखा- 'कितना क्यूट है ये।' इस तरह के कई कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं। वैसे आप जानते ही होंगे सनी और उनके पति डेनियल वेबर ने साल 2017 में महाराष्ट्र के लातूर के एक गांव से निशा को गोद लिया था और उसके बाद उन्होंने उसका नाम निशा कौर वेबर रखा था। उस दौरान निशा 21 महीने की थी।

PUBG के जरिए हुआ प्यार! विवाहित महिला हिमाचल से जा पहुंची यूपी, शख्स को देखा तो हुआ ये हाल।।।

'यौन शक्ति' बढ़ाने के लिए गधे का मांस खा रहे आंध्र के लोग, 600 रुपए किलो बिक रहा गोश्त

'गंगूबाई काठियावाड़ी' में विलेन बनेगा यह मशहूर एक्टर, आज से शुरू करेगा शूटिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -