मैगी को सूंघकर काम चला रही सनी लियोनी, वीडियो हुआ वायरल
मैगी को सूंघकर काम चला रही सनी लियोनी, वीडियो हुआ वायरल
Share:

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी फिट बॉडी को लेकर भी फैंस के मध्य बहुत पॉपुलर हैं। सनी जिम करने के साथ हमेशा ही योगा चैलेंज लेकर फैंस को फिटनेस गोल देती दिखाई देती है। हालांकि, इस दौरान अभिनेत्री अपने खाने-पीने पर भी खासा ध्यान देती हैं। जिसका नमूना उनके लेटेस्ट वीडियो में साफ नज़र आ रहा है।

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट  पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो जमीन पर बैठकर मैगी को निहारती दिखाई दे रही है। हालांकि, इस बीच अभिनेत्री को ये याद दिलाया जाता है कि वो डाइटिंग पर हैं और इसे केवल सूंघकर ही काम  चला रही है। जिसके उपरांत सनी उदास मन से मैगी को देखकर नमस्ते कर लेती हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सनी लियोनी के हर पोस्ट की तरह उनका ये वीडियो भी फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इसी का नतीजा है कि वीडियो को अबतक 17 लाख से अधिक व्यूज मिल गए है। साथ ही फिट बॉडी के लिए सनी के डेडिकेशन को भी फैंस सलाम करते दिखाई दे रहे है। वीडियो को पोस्ट करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा है,'जब आप डाइटिंग पर हों और आपको मैगी खाने का मन कर रहा हो।'

बता दें कि, सनी लियोनी इन दिनों वीजे रणविजय सिंह के साथ रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 13' को जज करती दिखाई देने वाली है। इस शो की शूटिंग केरल में की गई थी। जहां से हॉट फोटोज को पोस्ट कर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फायर लगा रही है। वहीं, सनी जल्द ही हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कोका कोला', 'वीरमादेवी' और 'रंगीला' में भी दिखाई देने वाली है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

इंडियन नेवी के INS विक्रमादित्य में लगी आग, नौसेना ने दी जानकारी

कैंसर ट्रीटमेंट के बाद सामने आई किरण खेर की तस्वीर

निक जोनस नहीं बल्कि इस अभिनेता के साथ प्रियंका चोपड़ा की शादी करवाना चाहते थे घरवाले, जानिए क्या है मामला?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -