सुनील छेत्री ने तोड़ा स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी का रिकाॅर्ड, बने सबसे ज्यादा गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी
सुनील छेत्री ने तोड़ा स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी का रिकाॅर्ड, बने सबसे ज्यादा गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी
Share:

दोहा: भारत के फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री ने अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। छेत्री ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की जब वह सोमवार को मेसी को पछाड़कर दूसरे सबसे अधिक अंतर्राष्ट्रीय गोल करने वाले एक्टिव खिलाड़ी बन गए। छेत्री ने दोहा के अल साद क्लब के जसीम बिन हमद स्टेडियम में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप कतर 2022 क्वालीफाॅयर में बांग्लादेश के खिलाफ दो गोल किए और टीम को 2-0 से विजयी बनाया।

36 साल के छेत्री ने मुकाबले के दूसरे हाफ में अपने दोनों गोल दागकर भारत को रोमांचक जीत दिलाई। छेत्री ने इंडियन फुटबाॅल टीम द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में मुकाबले के बाद कहा कि, "मैं गोल की गिनती नहीं करता। हां 10 वर्ष बाद जब मैं गोल गिनने बैठूंगा, तब इस पर बात करूंगा।' बता दें कि छेत्री ने अपने अन्तर्राष्ट्रीय करियर में कुल 74 गोल कर लिए हैं, जो मेसी से दो ज्यादा हैं। वह सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले एक्टिव फुटबॉलरों की सूची में पुर्तगाल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो (103) से पीछे हैं। अली मबखौत 73 गोल करने के बाद तीसरे नंबर पर हैं।

छेत्री ने आगे कहा कि, "यह कठिन था, कभी-कभी निराशा होती थी। हमने कई अवसर गंवाए, बहुत कुछ बेहतर किया जा सकता था, किन्तु आखिर में हमें खुशी है कि हमें तीन अंक मिले जिनकी दरकार थी।" उन्होंने कहा कि, "हमें शायद बहुत कुछ बेहतर करना चाहिए था। वैसे भी पूरे तीन पॉइंट जीतना और खेल हमेशा मीठा होता है। मैं वास्तव में खुश हूं कि हमने एक क्लीन शीट भी रखी।"

टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे की तारीखें घोषित, राहुल द्रविड़ होंगे मुख्य कोच

फ्रेंच ओपन में नहीं खेलेंगे रोजर फेडरर, बताई ये वजह

ख़त्म हुआ इंतज़ार ! सामने आई IPL के फिर शुरू होने की तारीखें, इस दिन होगा पहला मैच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -