अभी कांग्रेस को और दर्द देंगे सुनील जाखड़, कई बड़े नेताओं को भाजपा में लाने की तैयारी
अभी कांग्रेस को और दर्द देंगे सुनील जाखड़, कई बड़े नेताओं को भाजपा में लाने की तैयारी
Share:

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष रहे सुनील जाखड़ को पार्टी में शामिल करा भाजपा ने पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर कर दिया है। इतना ही नहीं अब भाजपा ने कुछ अन्य नेताओं पर डोरे डालना शुरू कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं की भी भाजपा हाईकमान के साथ बातचीत चल रही है और जल्दी ही वे भगवा ब्रिगेड का हिस्सा बन सकते हैं। संगरूर संसदीय सीट पर उपचुनाव से पहले यह दल बदल हो सकता है। इस सीट से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सांसद थे और CM बनने के बाद उन्होंने यहां से इस्तीफा दे दिया था। फिलहाल उपचुनाव की तारीख निर्धारित नहीं हुई है। 

इन नेताओं के करीबी सूत्रों का कहना है कि फिलहाल भाजपा के साथ चर्चा चल रही है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि, 'पंजाब कांग्रेस की तरफ से खुद को मजबूत करने के लिए कोशिशें की जा रही हैं। इसके बाद भी कुछ नेता हैं, जो पार्टी में अब अपना सियासी भविष्य नहीं देखते हैं और वे विकल्पों की खोज में लगे हुए हैं। इनमें कुछ पूर्व मंत्री भी हैं, जो पूर्व की कांग्रेस सरकार का हिस्सा थे। मगर अब वे पार्टी के बाहर विकल्पों की तलाश में जुट गए हैं।' वहीं भाजपा के एक नेता ने कहा कि आने वाले कुछ हफ्ते पंजाब में भाजपा के लिए महत्वपूर्ण होंगे।

भाजपा नेता ने कहा कि कुछ सांसद या फिर पूर्व MLA भाजपा का दामन थाम सकते हैं। मगर यह तो वक़्त ही बताएगा कि कितने और कौन से नेता पार्टी में शामिल होते हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा सुनील जाखड़ का इस्तेमाल कांग्रेस में फूट डालने में कर सकती है। बीते हफ्ते ही सुनील जाखड़ ने कांग्रेस से 50 वर्षों पुराना नाता तोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। वह कई महीनों से उपेक्षित चल रहे थे और पार्टी ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें हर पद से हटा दिया था। 

अखिलेश से दूर अलग सियासी खिचड़ी पका रहे शिवपाल-आज़म, क्या छोड़ देंगे सपा का साथ ?

अब खुद को 'भारतीय' साबित करने में जुटी कांग्रेस, अपने प्रवक्ताओं और नेताओं को दी ये सलाह

ठेला लेकर सड़क पर उतरे CM शिवराज, 3 घंटे में मिला 10 ट्रक सामान और 2 करोड़ रुपए

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -