सुनील जाखड़ बोले- मेरे पक्ष में 42 MLA थे, चन्नी के पास सिर्फ 2... फिर भी उसे CM बना दिया
सुनील जाखड़ बोले- मेरे पक्ष में 42 MLA थे, चन्नी के पास सिर्फ 2... फिर भी उसे CM बना दिया
Share:

अमृतसर: पंजाब कांग्रेस में अंतरकलह थमने का नाम नहीं ले रही है। अब पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि सितंबर 2021 में कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने के बाद कांग्रेस ने मतदान करवाया था। जिसमें 79 विधायकों में से 42 उनके पक्ष में थे। चरणजीत चन्नी का केवल 2 विधायकों ने नाम लिया था। इसके बाद भी वह मुख्यमंत्री बन गए। सुनील जाखड़ ने पहली बार यह बात कांग्रेस प्रत्याशी के प्रचार के दौरान कही।

जाखड़ ने कहा कि उनके बाद वोटिंग में 16 विधायकों ने सुखजिंदर रंधावा, 12 विधायकों ने कैप्टन की पत्नी महारानी परनीत कौर का समर्थन किया था। नवजोत सिद्धू के पक्ष में केवल 6 विधायक थे। पंजाब में कांग्रेस का मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने से पहले जाखड़ के इस बयान ने कांग्रेस में हड़कंप मचा दिया है। जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री न बन पाने के बाद कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें डिप्टी सीएम पद की भी पेशकश की थी।  हालांकि जाखड़ ने कांग्रेस विधायकों और आलाकमान का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि जाखड़ का नाम तब आया, जब वह MLA भी नहीं थे।

कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने के बाद सुनील जाखड़ का मुख्यमंत्री बनना तय था। कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें बैंगलोर से वापस बुलाया था। हालांकि अंतिम समय में कांग्रेस नेता अंबिका सोनी ने कह दिया कि पंजाब सिख स्टेट है और यहां CM सिख चेहरा होना चाहिए। सुनील जाखड़ हिंदू हैं, इसलिए कांग्रेस ने एन वक्त में फैसला बदल दिया।

कभी सिंगर तो कभी नेता कुछ ऐसा था मनोज तिवारी शुरूआती करियर

केजरीवाल बोले- पंजाब में बनना चाहिए धर्मान्तरण विरोधी कानून, दिल्ली में इसी मुद्दे पर चुप्पी

सिद्धू ने 6 महीने से खुद नहीं भरा 4 लाख का बिजली बिल, पंजाब में फ्री बिजली का वादा कर रही कांग्रेस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -